Uttar Pradesh Viral News (मनोज पाण्डेय, लखनऊ): लखनऊ के सरोजनी नगर पुलिस ने एक युवती को पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाने के आरोप में अरेस्ट किया है। गश्त कर रहे दरोगा अंकित कुमार बालियान ने युवती को मौके पर पकड़कर पूछताछ की है, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सरोजनी नगर थाने में तैनात दरोगा अंकित कुमार बालियान ने बताया कि बीते मंगलवार शाम अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी लखनऊ एयरपोर्ट क्षेत्र लक्ष्मण चौक से कुछ दूरी पर एक युवती पुलिस की वर्दी पहने पीठ पर एक बैग लिए खड़ी हुई नजर आई, जो देखने से संदिग्ध लगी। दरोगा ने रुक कर उससे किस थाने में पोस्टिंग है पूछा तो वह कुछ नहीं बता सकी बल्कि सकपका गई चुप रही।
शौक में पहनी पुलिस की वर्दी
दोबारा उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि वो पुलिस में नहीं है केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए शौक में पुलिस की वर्दी पहनी है, इस पर दरोगा अंकित बालियान के साथ मौजूद दो महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी लेते हुए पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम नीतू चौहान बताया जो अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत बनकटा बुजुर्ग गांव की निवासी है।
ये भी पढ़ेंः Prayagraj Sangam का पानी नहाने लायक है या नहीं? जानें उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का जवाब
युवती के पास से पुलिस को मिला ये सामान
युवती के पास से पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा शोल्डर बैज, दो स्टार, खाकी जैकेट, खाकी पैंट, खाकी मोजे, काले जूते, पुलिस वर्दी में उसकी पासपोर्ट साइज फोटो मिली है। बैग की तलाशी लेने पर यूपी पुलिस की चमड़े की बेल्ट, खाकी रंग का पिस्टल होल्स्टर, यूपी पुलिस की बैरेट कैप, गर्मी की वर्दी जिसमें यूपी पुलिस का मोनोग्राम और नेम प्लेट लगी थी सहित और भी कुछ सामान मिला है।
युवती को भेजा जेल
युवती ने पूछताछ में बताया कि वो पुलिस में नहीं बल्कि शौक के लिए पुलिस की वर्दी पहनी है, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सरोजिनी नगर थाने लाया जिसके बाद दरोगा अंकित बालियान ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे जेल भेज दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
5 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
6 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
12 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
14 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
15 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
15 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines