Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो रील बनाकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी इंस्टाग्राम पर सेना की वर्दी में रील बनाकर युवतियों से संपर्क करता था। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देता था। सरोजिनी नगर पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अरेस्ट किया था, जिसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बैज लगी सेना की वर्दी, चैंपियंस फोर्स की वर्दी के स्टार, कमांडो की वर्दी बरामद की है।
यह भी पढ़ें:Boby Chemmanur कौन? जिन पर मशहूर एक्ट्रेस ने लगाए आरोप, अर्जेंटीना के फुटबॉलर माराडोना को ला चुके भारत
इसके अलावा आरोपी से नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुआ है। आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो मिले हैं, जिनमें वह सेना की वर्दी में नजर आ रहा है। उसके खिलाफ सरोजिनी नगर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला के मुताबिक उसकी शादी काकोरी इलाके में हुई थी। महिला का पति शराबी है, जो उससे मारपीट करता था। उसका कोर्ट केस भी चल रहा है। इसी बीच उसकी मुलाकात आरोपी हार्तिक वेगलो से इंस्टाग्राम पर हुई थी।
ठगी के बाद बेच देता था गहने
आरोपी ने खुद को हिंदू और सेना में अफसर बताया था। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और साढ़े 4 लाख के गहने ठग लिए, जिसके बाद शादी से इनकार कर दिया। बाद में महिला को पता लगा कि उससे ठगी हुई है। आरोपी का असली नाम हैदर अली है, जो ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर वालेश्वर का रहने वाला है। आरोपी गहने बेच चुका है। इससे पहले वह कई महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है। पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद उन्होंने जांच शुरू की थी। पुलिस को पता लगा कि आरोपी किसान पथ पर गहरु गांव के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत रेड कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरा भेद खोल दिया।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हैदराबाद, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, बंगाल, कानपुर और लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर चुका है। वह सेना की वर्दी में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था। इसके बाद युवतियों से दोस्ती करता और उनको शादी का झांसा देता था। वह खुद को सेना का कैप्टन बनाता था। महिलाओं से संबंध बनाता और विश्वास में लेकर पैसे और गहने ले लेता था, बाद में इनको बेच देता था। आरोपी कई लोगों से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर भी ठगी कर चुका है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines