हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लखनऊ: केनरा बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Fire break out in Canara Bank hazratganj Lucknow Branch: फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो

Fire break out in Canara Bank hazratganj Lucknow Branch: लखनऊ के हजरतगंज स्थित केनरा बैंक की एक शाखा में सोमवार शाम आग लग गई। भीषण आग से बैंक में कोहराम मच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

जानकारी के अनुसार, ये आग बैंक के फर्स्ट फ्लोर पर लगी। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बैंक हजरतगंज थाना क्षेत्र के नोवल्टी सिनेमा के पीछे स्थित है। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, आग बुझा दी गई है और सभी को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

हादसे का वीडियो सामने आया

इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें एक तरफ आग जलती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग खिड़कियों से बाहर आते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इसमें करीब 50 लोग फंसे हुए थे। हालांकि गनीमत ये रही कि तमाम प्रयासों के बाद आग बुझा ली गई और किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन

दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कहा जा रहा है कि इस आग में फाइनेंस और रियल एस्टेट कंपनी का दफ्तर भी जल गया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola