UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। पहले चरण से शुरू हुआ मतदान अब पांचवें चरण पर पहुंचने वाला है, जिसके लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यूपी के स्कूल ने बड़ी घोषणा की है। अगर माता-पिता वोट डालेंगे तो उनके बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे। साथ ही मतदान करने पर स्टाफ को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
लखनऊ में 20 मई को डाले जाएंगे वोट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ के स्कूल ने अभिनव पुरस्कार देने का ऐलान किया है। जिनके माता-पिता मतदान करेंगे, उनके बच्चों को एग्जाम में 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले स्कूल के टीचरों और कर्मचारियों को एक दिन का एक्स्ट्रा वेतन भी देगा।
यह भी पढ़ें : ‘CAA कोई खत्म नहीं कर सकता’, आजमगढ़ में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
वोट डालने पर 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे
लखनऊ में सेंट जोसेफ कॉलेज ने छात्र-छात्राओं को 10 नंबर एक्स्ट्रा देने की घोषणा की है। इसके लिए बस उनके परिजनों को वोट डालना पड़ेगा। सेंट जोसेफ कॉलेज के स्टाफ वोट डालने जाएंगे तो उन्हें एक दिन का अतिरिक्त वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही यह बताया गया है कि छात्रों को एक विषय में 10 नंबर अतिरिक्त मिलेंगे या फिर अलग-अलग विषयों में।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूपी के स्कूल ने किया ऐलान
सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 10 एक्स्ट्रा नंबर एक ही विषय में मिल सकते हैं या फिर अलग-अलग विषयों में नंबर को बांटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़-कौशांबी सीटों पर राजा भैया क्यों हैं न्यूट्रल? समझें 5 पॉइंट में सबकुछ
लखनऊ में इन उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला
आपको बता दें कि यूपी की लखनऊ लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने रविवाद मेहरोत्रा को टिकट दिया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने सरवर मलिक को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
19 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines