Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

लखनऊ में महिला चोर गैंग: दिन में कूड़ा बीनने के बहाने रेकी, रात में हथियारों के साथ लूट; डॉक्टर के घर वारदात

Lucknow Female Thief Gang: यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला चोर गैंग एक्टिव है। ये महिलाएं दिन में कूड़ा बीनने के बहाने रेकी करती हैं। रात में वारदात को अंजाम देती हैं, वो भी हथियारों के साथ। एक डॉक्टर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Jun 14, 2024 20:22
thief
सीसीटीवी में कैद महिलाएं।

(मनोज पाण्डेय, लखनऊ)

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं का चोर गिरोह सक्रिय है। जिसका लूट और चोरी करने की तरीका काफी शातिराना है। ये महिलाएं दिन के समय कूड़ा बीनने की बहाने रेकी करती हैं। रात के समय हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम देती हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर के घर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस गैंग में 5 महिलाएं शामिल हैं। एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं हथियारों के बल पर एक घर में घुस जाती हैं। इन महिलाओं के पास रॉड होती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये वही महिलाएं हैं, जो कैमरे में दिन के समय कूड़ा बीनती नजर आ रही हैं। यानी दिन के समय महिलाएं रेकी करती हैं, रात को वारदात को अंजाम दे देती हैं।

---विज्ञापन---

7 जून की रात को घर में घुसी, गहने लेकर फुर्र

सामने आया सीसीटीवी फुटेज शहर के आशियाना थाना इलाके का बताया जा रहा है। जिस घर में आरोपी महिलाओं ने वारदात की है, वह डॉक्टर संदीप गुलाटी का है। जो स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर हैं। वारदात 7 जून की है। फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं उनके घर में एंटर होती हैं। देर रात घर से पैसे, सोना और चांदी लेकर फुर्र हो जाती हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

thief

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:NEET UG Scam 2024: ’10 लाख दो, ओएमआर शीट खाली छोड़ देना, हो जाएगा NEET में एडमिशन’…गोधरा के 5 शातिर जेल भेजे

जिसके बाद थाना आशियाना में पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। 13 जून को पांच महिलाओं के खिलाफ जांच शुरू की गई है। अभी महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध पुरुष या महिला दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ताकि उनको अरेस्ट कर वारदात रोकी जा सके। फिलहाल अभी तक महिला चोर गैंग की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक महिला चोरों की पहचान के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

First published on: Jun 14, 2024 08:22 PM

संबंधित खबरें