Lucknow encounter news: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। आरोपी का नाम अनुभव शुक्ला है। अनुभव कई मामलों में पहले से वांछित चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ था। मुठभेड़ की घटना गोमती नगर में ग्वारी चौराहे के पास स्थित रेलवे फाटक पर हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए अनुभव शुक्ला के रेलवे फाटक के पास आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पहले से पहुंची अनुभव शुक्ला का इंतजार करने लगी। पुलिस ने जैसे ही अनुभव को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनुभव घायल हो गया। जिसे बाद में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida News: किस सोसायटी में 150 परिवार हुए परेशान, आखिर क्यों एकत्र हुई लोगों की भीड़
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्व शशांक सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी का नाम अनुभव है। इसका एक साथी अरेस्ट करके पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अनुभव लूट के मामले में पहले से वांछित चल रहा था। जिसकी तलाश में पहले से पुलिस की टीमें लगी थी। मंगलवार रात्रि को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अनुभव शुक्ला ग्वारी चौराहे के पास स्थित रेलवे फाटक के पास से आने वाला है। इसके बाद हुई कार्रवाई में फिलहाल पुलिस ने आरोपी अनुभव को अरेस्ट कर लिया है। उसके खिलाफ 30 मामले दर्ज है। पुलिस ने एक लाख का इनाम भी जारी किया हुआ था।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि विकास नगर, गाजीपुर, गोमती नगर समेत कई जगह पर हुई घटनाओं में वह शामिल था। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा, लूटी हुई चैन समेत अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines