उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुए डबल मर्डर और खुदकुशी मामले ने देशभर में सनसनी फैला दी है. दिनदहाड़े आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के सामने अपनी पत्नी दिव्या की हत्या करने के बाद मानस ने अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन और खुद को भी गोली मार ली. प्रदेश की राजधानी में हुए इस हत्याकांड मामले में अब बड़ा खुलासा सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग घटना से जुड़ी कई आशंकाएं जता रहे हैं, लेकिन अभी तक मानस के इरादे का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस को ये जानकारी मिली है कि मानस काफी समय से अपनी पत्नी दिव्या का पीछा कर रहा था.
दिव्या को पहले ही हो गया था मौत का एहसास!
बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करने वाली दिव्या को पहले ही अनहोनी का एहसास हो गया था. हत्या के दो दिन पहले भी मानस ने दिव्या का पीछा कर उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की थी, लेकिन किसी तरह दिव्या वहां से बचकर निकल गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या ने अपने करीबियों को यह भी बताया था कि मानस उनकी जान ले सकता है. शायद दिव्या को भी यह अंदाजा नहीं होगा कि उनकी आशंका इतनी जल्दी सच साबित हो जाएगी. गुरुवार को मानस ने दिव्या बैंक के अंदर जाते समय रोका और थोड़ी देर की बातचीत फिर मारपीट में बदल गई. इस बीच मानस ने दिव्या को गोली मार दी.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; खुद को भी मारी गोली
आज थी कोर्ट में तलाक की सुनवाई
दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद मानस अपने घर की तरफ भागा और वहां रह रही बहन को भी गोली मार दी. एक ही दिन में पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद मानस ने घर के अंदर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. दिव्या और मानस करीब एक साल से अलग रह रहे थे. कोर्ट में उन्होंने तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी, जिसकी अगली सुनवाई 21 अगस्त को होनी थी. जांच में सामने आया है कि मानस काफी दिनों से दिव्या का पीछा कर रहा था. दो दिन पहले उनसे दिव्या की गाड़ी रोकने की भी कोशिश की थी. पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी है.
यह भी पढ़ें: 120 दिन, 10 मर्डर केस, 22 को फांसी… जज से हत्या के 100 मामले लेकर दूसरे न्यायाधीश को क्यों दिए गए?
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
41 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines