हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी में बदले 8 रेलवे स्‍टेशनों के नाम, अकबरगंज अब मां अहोरवा भवानी तो फुर्सतगंज हुआ तपेश्‍वर धाम

नॉर्थन रेलवे के डिप्टी कमर्शियल मैनेजर हरि मोहन के अनुसार मिश्रौली स्टेशन का नाम बदलकर मां कालिकन धाम रखा गया है।

विज्ञापन
अकबरगंज स्टेशन

UP eight stations renamed: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंडल के 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है। यहां फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब तपेश्वर धाम रखा गया है। वहीं, अकबरगंज स्टेशन अब अपने नए नाम मां अहोरवा भवानी धाम से जाना जाएगा।

महाराजा बिजली पासी के नाम पर होगा निहालगढ़ स्टेशन का नया नाम

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नॉर्थन रेलवे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यूपी के वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अब बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान रखा गया है। इसके अलावा निहालगढ़ स्टेशन का नया नाम अब महाराजा बिजली पासी होगा। वहीं, बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन रखा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कुकर्म करता, वीडियो बनाता और पैसे ऐंठता…मेरठ के गांव में दुकानदार ने 100 लड़कों के साथ किया कांड

केवल स्टेशनों के नाम बदले गए हैं कोड नहीं

नॉर्थन रेलवे के डिप्टी कमर्शियल मैनेजर हरि मोहन के अनुसार मिश्रौली स्टेशन का नाम बदलकर मां कालिकन धाम रखा गया है। वहीं, जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम रखा गया है। इसके अलावा कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम जायस सिटी रखा गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा जिन 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनके स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

कौन थे महाराजा बिजली पासी?

यूपी के जिन 8 स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनमें से एक है निहालगढ़ स्टेशन। इस स्टेशन का नया नाम महाराजा बिजली पासी होगा। बता दें 12वीं सदी में महाराजा बिजली पासी अवध प्रांत के बिजनौर गढ़ के राजा थे। उनके पिता नथावन देव और मां का नाम बिजना था। बिजली पासी ने ही बिजनौर जनपद की स्थापना की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले SP नेता पर बुलडोजर एक्शन, 3 मंजिला बिल्डिंग ढहाई

ये भी पढ़ें: UP पुलिस को घर में घुसे देख महिला ने दम तोड़ा, गोमांस रखने के आरोप में की थी छापेमारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola