Lucknow DG Law and Order Prashant Kumar holds press conference: लखनऊ के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि ISI एजेंट तहसीम को शामली से गिरफ्तार किया है। तहसीम आतंकी कलीम का भाई है। तहसीम और उसका भाई अक्सर पाकिस्तान आता जाता रहता है। तहसीम उर्फ मोटा असलहा तस्करी के बड़े सिंडिकेट को चलाता था। तहसीम उर्फ मोटा 2002 में पाकिस्तान गया था। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में तहसीम की Wanted इकबाल काना से मुलाकात करीबी हमीदा के जरिए हुई थी।
माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश
एटीएस के द्वारा यह बैठक ISI से संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के सम्बंध में बुलाई गई थी। तहसीम देश की एकता अखंडता सामाजिक समरसता बिगाड़ने के प्रयास में था। शामली के थाना कोतवाली में इसके खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। इमरान नकली नोटों के साथ पकड़ा गया। अपने भाई कलीम के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो वह गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गया था। पूछताछ में बताया कि इसका भाई कलीम पाकिस्तान आता-जाता रहता है। वहां पर उनकी मुलाकात ISI हैंडलर से हुई। वहां उनको कहा गया कि भारत मे हम आपको असलहा और अन्य चीजें मुहैया कराएंगे।
यह भी पढ़ें: उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार में बोलीं मुख्यमंत्री
दो महीने में दो लाख भेजी जाती थी करेंसी
एटीएस के अनुसार, नफीस नाम के व्यक्ति के भी यह संपर्क में था। जब 2 घटनायें हुई थीं, उस समय इमरान अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो गया था। लइमरान पान कत्था लाहौर में बेचने जाया करता था। वहां पर हमीदा नाम की महिला के साथ रह रहा था। हमीदा के यहां उसकी मुलाकात इकबाल काना के सहयोगी केसर से हुई, जहां उसने नकली नोटों की तस्करी करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद इकबाल काना और तहसीम ने नकली करेंसी बेचना शुरू किया। हर 2 माह में 2 लाख के करीब नकली करेंसी बेची जाती थी।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
8 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines