उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक कोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक किन्नर को कोर्ट के अंदर हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि यह हंगामा कहीं सड़क, मोहल्ले या गली में नहीं, बल्कि कोर्ट के भीतर हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिस वाले उसे समझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उसने पुलिसवालों से ही धक्का-मुक्की की।
वायरल वीडियो लखनऊ के वजीरगंज स्थित एडीजे कोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कोर्ट में जज की कुर्सी खाली है लेकिन अन्य लोग मौजूद हैं। पुलिस के कई जवान भी वहां दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक किन्नर वहां पहुंचता है और हंगामा करने लगता है। पुलिसवालों ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो वह भड़क गया और पुलिसवालों से धक्का-मुक्की करने लगा।
कुछ देर बाद वह अपने कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे ऐसा करने से रोक दिया गया। इसके बाद वह कोर्ट में बैठ गया और हंगामा करने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि किस तरह एक किन्नर कोर्ट में हंगामा कर रहा है।
कब का है वीडियो?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वजीरगंज थाने की पुलिस का कहना है कि यह वीडियो करीब दो से ढाई महीने पुराना है। किन्नर किसी मुकदमे के चलते कोर्ट पहुंचा था और किसी बात पर नाराज़ होकर उसने हंगामा कर दिया था। इसके बाद उसे एक नोटिस और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
यह भी पढ़ें : कौन हैं SP गोयल? जो बने यूपी के मुख्य सचिव, सीएम योगी के बेहद करीबी
वहीं, इससे पहले लखनऊ से प्रयागराज जा रही एसी जनरथ बस में किन्नरों के हंगामे की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि किन्नर बस में सवार होकर पैसे मांग रहे थे, लेकिन कुछ यात्रियों ने जब अभद्रता की बात कहकर उन्हें टोका, तो वे भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि मारपीट भी की गई थी। जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर बस के चालक और परिचालक ने आलमबाग थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
2 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
2 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
4 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
6 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
6 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
6 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
8 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
9 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
12 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines