Lucknow couple Brutally beaten Dog tied poll and draged bike street dog viral video :यूपी के लखनऊ में एक कपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दोनों पति और पत्नी ने मिलकर स्ट्रीट डॉग को डंडे से बेरहमी से पीटा। पति और उसकी पत्नी का इससे भी मन नहीं भरा तो कुत्ते को बाइक से बांधकर घसीटा।
डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा
यूपी की राजधानी लखनऊ गोमतीनगर के लोधपुर उजरियांव गांव में रहने वाले पति और पत्नी ने मिलकर कुत्ते को डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी जगदीश और उसकी पत्नी सोनी ने कुत्ते को इतना मारा कि उसका पैर टूट गया।आरोपी दंपति का इससे भी मन नहीं भरा तो कुत्ते का तार से मुंह बांधकर बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा। किसी ने कुत्ते को बांधकर पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
आरोपी दंपति गिरफ्तार
बतादें कि स्ट्रीट डॉग ने आरोपी दंपति के बच्चे को काट लिया था। बच्चे को कुत्ते द्वारा काटने से गुस्साएं कपल ने कुत्ते को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया । इसके बाद हैवानियत की हद पार करते हुए कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा। बेजुबान को तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेजुबान पशुओं के लिए काम करने वाली एक संस्था ने गोमतीनगर थाने में आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines