हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lucknow Coaching Centre Fire : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन

Lucknow Coaching Fire News Live: लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग की घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Live Updates

22:40 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन

विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग

विशेष जांच दल के दूसरे सदस्य हैं प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन

लखनऊ अग्निकांड मामले में हाई लेवल मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फैसला

जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

22:33 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: लखनऊ घटनास्थल पर पहुंचे राजनाथ सिंह

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया.

उन्होंने कहा, 'आज एक दुखद घटना हुई है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा है, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी.'

21:23 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: अधिकारियों और कर्मचारी को सजा दी जाए- मृतक अंकित श्रीवास्तव बहन

सरकारें आती है जाती है जिनका बेटा मर गया जिसका भाई मर गया वो कैसे वापस आयेगा. मेरी मांग है जो भी अधिकारी जिम्मेदार हैं जिन्होंने फायर एनओसी दी जिन्होंने मानक के विपरीत विपरीत जाकर के कमर्शियल बिल्डिंग तैयार की जो कोई भी कमियां हो बिना किसी दबाव के इन अधिकारियों और कर्मचारी को सजा दी जाए नौकरी से बर्खास्त किया जाए ऐसी सजा दी जाए के पूरे भारत के लिए एक मिसाल बन सके आखिर ये अधिकारी जिनकी हमारे टैक्स से इनके सैलरी आती है ये अधिकारी हमारे परिजनों को समय-समय पर मरते रहते हैं.

अब 5 लाख का मुआवजा दे रहे हैं क्या ये मुआवजा मेरे भाई की मौत के बराबर है.

21:10 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग

लखनऊ अग्निकांड को लेकर CM आवास पर हाई लेवल मीटिंग, कई अधिकारी मौजूद

20:40 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: इलाज में लापरवाही ना बरतने का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे घायल बच्चों का हाल-चाल जाना मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी, होम संजय प्रसाद डीजीपी राजीव कृष्ण, लखनऊ कमिश्नर सहित तमाम पुलिस क्या अधिकारी मौजूद मुख्यमंत्री के साथ ट्रामा सेंटर की पूरी डॉक्टर की टीम उनके साथ मौजूद 7 बच्चे अभी तक यहां पर पहुंचे हैं जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर है बेहतर इलाज और किसी भी तरह की लापरवाही ना बढ़ती जाए दिए निर्देश.

19:55 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: अग्निकांड की घटना में जान गवाने वालो के कुछ नाम आए सामने

पोस्टमार्टम भेजी गई डेड बॉडी की हुई पहचान

1 सागर उम्र 27 वर्ष की हुई मौत

2 नीलेश उम्र 27 वर्ष की हुई मौत

3 अनामिका उम्र 28 वर्ष की हुई मौत

4 श्याम उम्र 30 वर्ष की हुई मौत

5 अनुचा उम्र 25 वर्ष की हुई मौत

6 सोमालिया उम्र 30 वर्ष की हुई मौत

7 शाहजान उम्र 19वर्ष की हुई मौत

8 रुक्मणि उम्र 24 वर्ष की हुई मौत

9आदित्य श्रीवास्तव उम्र 23वर्ष की हुई मौत

10 अब्दुल रहमान उम्र 24वर्ष की हुई मौत

पोस्टमार्टम हाउस भेजी गई डेड बॉडी के परिजन लगातार पहुंच रहे. कुछ बॉडी की पहचान होना अभी शेष बताया जा रहा है.

19:37 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

सीएम ने की अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा. घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान.

19:27 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, घायलों से मिले सीएम योगी

18:55 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: घटनास्थल पहुंचे CM योगी

18:10 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: आग्निकांड की जानकारी मिलने पर क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, 'मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं,लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है,अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं, उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सज़ा भी दे सकें और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें.'

18:09 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: बिल्डिंग में मौजूद पेट शॉप से बचाए गए जानवर

लखनऊ के अलीगंज में एक ही बिल्डिंग में मौजूद पेट शॉप और क्लिनिक से बिल्लियों को बचाया गया, जहां आग लग गई थी.

18:04 (IST) 22 Jun 2026

18:04 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: CM योगी ने रद्द किया अलीगढ़ का कार्यक्रम

लखनऊ अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के प्रोग्राम निरस्त किए लखनऊ वापस लौट रहे हैं.

18:03 (IST) 22 Jun 2026

Lucknow Fire Latest News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगी जांच की रिपोर्ट

लखनऊ अग्निकांड मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान पुलिस महानिदेशक महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा पूरे मामले की तरह में जाकर दोषियों को सजा दी जाएगी.

Lucknow Fire Latest News Live and Updates: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित तौर पर एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से सोमवार को हड़कंप मच गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इमारत को गेमिंग जोन भी बताया जा रहा है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, भीषण आग हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है. आग इतनी भयानक थी कि कई छात्रों ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और घटना की हर अपडेट ले रहे हैं. इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. लखनऊ आग हादसे से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें इस LIVE पेज के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola