Lucknow Chinhat Custodial Death Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत पर जमकर सियासत हो रही है। इसे लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने योगी सरकार और पुलिस सिस्टम पर सवाल उठाए। इसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। मृतक की मां ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पर भी गाज गिरी।
जानें कस्टोडियल डेथ मामले में क्या हुआ एक्शन?
लखनऊ के चिनहट थाने में ही व्यापारी मोहित पाण्डेय की मौत हो गई। कस्टोडियल डेथ मामले में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने रविवार को चिनहट थाने के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने चिनहट थाने से इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी को हटा दिया। उप निरीक्षक भरत कुमार पाठक को चिनहट थाने का नया इंस्पेक्टर बनाया गया। ये गाजीपुर थाने से चिनहट थाने आए हैं।
यह भी पढ़ें : नाबालिग का इंतकाम! सोते हुए ट्रक ड्राइवर को उतारा मौत के घाट; मऊ में खौफनाक वारदात
अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
मोहित पाण्डेय की मां ने इंस्पेक्टर चिनहट समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस सिस्टम पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि थाने अत्याचार गृह बन गए। कस्टोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर जा रहा है। पहले अमन गौतम और अब एक और मौत।
मायावती ने सरकार पर बोला हमला
मायावती ने कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में व्यापारी मोहित पाण्डेय की कथित तौर पर हुई मौत की घटना पर परिवार एवं लोगों में रोष व आक्रोश व्याप्त होना स्वाभाविक। यह घटना अति-निंदनीय है। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय देने के लिए प्रभावी कदम अवश्य उठाए। इसके अलावा यहां प्रदेश में महिलाओं पर भी आए दिन हो रही जुल्म-ज्यादती की घटनाएं अति-चिंतनीय हैं, जिन पर भी सरकार ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे, जो अत्यंत जरूरी है।
यह भी पढ़ें : आगरा में सुसाइड करने वाली थी महिला, यमुना पुल पर पुलिस ने छलांग लगाने से पहले खींचा… जानें मामला
जानें क्या है मामला?
पिछले 15 दिनों में राजधानी में पुलिस कस्टडी में मौत का यह दूसरा मामला है। मोहित की मां का आरोप है कि मामूली विवाद पर पुलिस उसके बेटे मोहित पाण्डेय को लेकर चिनहट थाने गई। पुलिस कस्टडी में मोहित को जमकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines