Lucknow Building Collapse: लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार को एक रिहायशी इमारत गिरने के बाद अब तक 14 लोगों को बचाया गया है। मंगलवार की रात को पुलिस उप महानिरीक्षक (DGP) डीएस चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत के ढहने से पांच लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
DGP बोले- घटना की उचित जांच की जाएगी
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा, “पांच लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं और उन्हें उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वे एक ही कमरे में हैं। हम दो लोगों के संपर्क में हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उचित जांच की जाएगी।”
डिप्टी CM बोले- इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीर हसनगंज रोड पर एक आवासीय इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।
घटनास्थल पर पहुंचे पाठक ने कहा, “इमारत अचानक ढह गई। तीन शव मिले हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एनडीआरएफ और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं, बचाव अभियान जारी है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया और उन्हें मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कई अस्पतालों को भी निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
8 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
9 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
14 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
15 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
16 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines