Lucknow BJP MLA Flat Suicide: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज स्थित भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के करीबी श्रेष्ठ तिवारी ने विधायक के सरकारी फ्लैट में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 साल का श्रेष्ठ तिवारी विधायक के मीडिया सेल में नौकरी करता था। हजरतगंज स्थित विधायक के सरकारी फ्लैट नंबर-804 में रहता था। पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद रविवार रात श्रेष्ठ ने सुसाइड कर लिया। वारदात के वक्त गर्लफ्रेंड फ्लैट के गेट पर खड़ी थी। उसे वीडियो कॉल करते हुए वह फंदे पर लटक गया।
घटना की जानकारी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को दी। विधायक के फ्लैट में सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर श्रेष्ठ के शव को फंदे से उतारा गया। श्रेष्ठ के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के अनुसार श्रेष्ठ और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद श्रेष्ठ ने आत्महत्या कर ली। दोनों के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच की, लेकिन जांच के दौरान ऐसा कुछ न मिला जिससे आत्महत्या की वजह पता चल सके।
गर्लफ्रेड को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या
श्रेष्ठ की गर्लफैंड ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या करने से पहले श्रेष्ठ ने उसे वीडियो कॉल की थी। आत्महत्या के दौरान गर्लफैंड गेट पर थी। गर्लफ्रेंड ने वीडियो कॉल के दौरान के स्क्रीनशॉट भी लिए थे। पुलिस को बताया कि वह और श्रेष्ठ बीते चार साल से दोनों रिलेशन में थे। फिलहाल, प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद ही श्रेष्ठ तिवारी ने जान दी। गर्लफ्रेंड लखनऊ के अलीगंज की रहने वाली है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को कंट्रोल रूम पर मिली सूचना
पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को किसी लड़की ने फोन कर सूचना दी, कि उसका जानने वाला श्रेष्ठ तिवारी सुसाइड करने जा रहा है। उसने श्रेष्ठ का पता विधायक निवास फ्लैट नंबर 804 बताया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस ने गेट तोड़कर शव को निकाला। श्रेष्ठ के कमरे से कोई सुसाइड़ नोट नही मिला, जिससे हत्या की वजह पता लगाई जा सके।
रविवार को श्रेष्ठ कमरे में अकेला था
श्रेष्ठ विधायक के हजरतगंज स्थित सरकारी फ्लैट में रहता था।विधायक के सरकारी आवास पर अक्सर तीन से चार लोग रहते थे। लेकिन, रविवार की रात श्रेष्ठ तिवारी अकेले ही था। विधायक योगेश शुक्ला के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 8:30 बजे श्रेष्ठ ने विधायक के अगले दिन के सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी थी । कौन-से कार्यक्रम में कब और कैसे जाना है? इसके बारे में भी बताया। लेकिन अचानक से ऐसा क्या हुआ, जो श्रेष्ठ ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines