---विज्ञापन---

ASP के बेटे को SUV से रौंदने वाले आरोपी गिरफ्तार, रेस लगाने के चक्कर में चली गई मासूम की जान

Lucknow ASP Son Car Accident: दोनों आरोपी जी 20 रोड पर सुबह एसयूवी से रेस लगा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

Lucknow ASP Son Car Accident: लखनऊ में एडिशनल एसपी के बेटे को एसयूवी से रौंदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी सार्थक एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र है, जबकि देवश्री वर्मा इंजीनियरिंग स्टूडेंट है। दोनों की गिरफ्तारी गैर इरादतन हत्या के मामले में हुई। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी।

एसयूवी से लगा रहे थे रेस

इसके साथ ही पुलिस ने सफेद कलर की एसयूवी UP 32 NT 6669 बरामद कर ली है। एसयूवी कानपुर के ज्वैलर अंशुल वर्मा की बताई जा रही है। अंशुल वर्मा आरोपी देवश्री के चाचा हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी जी 20 रोड पर सुबह एसयूवी से रेस लगा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से एसयूवी और आरोपियों की पहचान की।

---खबर नीचे जारी है---

स्केटिंग करके घर लौट रहा था 10 साल का मासूम

जानकारी के अनुसार, सार्थक के पिता रविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू बाराबंकी रामनगर से सपा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। बता दें कि मंगलवार सुबह एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई। उनके 10 साल के बेटे नैमिश को गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी थी। मासूम स्केटिंग की प्रैक्टिस करने के बाद घर लौट रहा था।

टक्कर के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक बच्चे की मां श्वेता श्रीवास्तव एएसपी हैं। इससे पहले वह एसआईटी में तैनात थी। मृतक बच्चे की मां श्वेता श्रीवास्तव एएसपी हैं। इससे पहले वह एसआईटी में तैनात थीं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 21, 2023 06:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola