Lucknow ASP Shweta Srivastava son crushed by car death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार हादसे में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल, मासूम स्केटिंग की प्रैक्टिव करने के बाद घर लौट रहा था। तभी पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार ने नैमिश श्रीवास्तव को बुरी तरह रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई है।
घर में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, नैमिश श्रीवास्तव स्केटिंग की प्रैक्टिस करने के बाद घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ने कार ने उसे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी शख्स घटना स्थल से तुरंत फरार हो गया है। इस घटना के बारे में जब नैमिश के घर वालों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक बच्चे की मां श्वेता श्रीवास्तव एएसपी हैं। इससे पहले वह एसआईटी में तैनात थी।
ये भी पढ़ें: Chhath की खुशियां मातम में बदलीं, Bihar में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत
पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में सफेद रंग की कार निकलती हुई दिखी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस फरार कार के मालिक का पता लगाने के लिए तेजी से जांच कर रही है। फिलहाल, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें: DM की गाड़ी ने मां और बच्ची को रौंदा, हादसे में तीन की मौत, लोगों ने कार में की तोड़फोड़
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines