मनोज पाण्डेय, लखनऊ
Lucknow Student Suicide: लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शुक्रवार को लॉ की छात्रा अक्षिता उपाध्याय ने सुसाइड कर ली है। उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उस नोट पर अक्षिता ने लिखा-‘सॉरी मॉम डैड’, ‘मैं अच्छी बेटी नहीं हूं’।
छात्रा के कमरे का दरवाजा था बंद
पुलिस के अनुसार अक्षिता गर्ल्स हॉस्टल के थर्ड फ्लोर पर रहती थी सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय अक्षिता मथुरा की रहने वाली थी और वो एमिटी यूनिवर्सिटी से BA-LLB की पढ़ाई कर रही थी। कैंपस में बने हॉस्टल के चौथे ब्लॉक में कमरा नंबर- 308 की वार्डन प्रज्ञा मिश्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
छात्रा का शव कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था
पुलिस के अनुसार चीफ वार्डन प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि आज सुबह करीब 8:30 बजे अक्षिता की दोस्त अलीशा खान ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खुला, इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट वार्डन दीप्ति को इस बात की जानकारी दी। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। छात्रा का शव कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।
छात्रा के कमरे से मोबाइल और सामान जब्त किया गया
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के कमरे से मोबाइल फोन और एक रजिस्टर कब्जे में लिया है। इस पूरे मामले पर डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया लॉ छात्रा अक्षिता ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों का बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हत्या-डकैती का आरोपी, गैंगस्टर 35 साल तक करता रहा होमगार्ड की नौकरी, पुलिस के उड़े होश
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
4 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
4 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
18 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
23 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
23 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines