Ruckus on Lucknow Airport: उत्तर प्रदेख के लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट बिना 18 यात्रियों को लिए रवाना हो गई। देहरादून से वाराणसी जा रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देहरादून से लखनऊ पहुंचकर कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रियों को आगे वाराणसी जाना था। यात्रियों को लेकर देहरादून से लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट पहुंची। लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट लखनऊ से वाराणसी के लिए टाइम पर रवाना कर दी गई। लखनऊ में यात्रियों को उतरने के बाद इसका पता लगा। जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले साल 5 अगस्त को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया था। यात्रियों को पता लगा था कि उनको छोड़कर फ्लाइट उड़ चुकी है। मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग काउंटर पर चेक इन लगेज का काम मैनुअल किए जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई थी। इंडिगो एयरलाइन में अचानक गड़बड़ी से ऐसा हुआ था।
यह भी पढ़ें:Video: पहली लड़ाई तय, NDA या ‘INDIA’…जानें कौन दर्ज करेगा जीत? देखिए खास रिपोर्ट
देरी के कारण दो फ्लाइटें रवाना हो गई थीं। उनके यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए। बाद में इन यात्रियों को बताया गया था कि सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण उनको असुविधाओं का सामना करना पड़ा है। जिन लोगों के पास कम सामान था, उनकी फ्लाइट मिस नहीं हुई थी। लेकिन जिन लोगों के पास अधिक सामान था, उनको चेकिंग के कारण काफी देर रुकना पड़ा था।
गोरखपुर की फ्लाइट लखनऊ हो गई थी डायवर्ट
इससे पहले गोरखपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट हो गई थी। एयरलाइंस ने लोगों को टिकट का पैसा रिफंड करने की बात कही थी। ये मामला इसी साल अप्रैल महीने में सामने आया था। यात्रियों ने दूसरे विमान से उनको दिल्ली भेजने की मांग की थी। काफी मान-मनौव्वल के बाद वे राजी हुए थे। गोरखपुर से उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद एटीसी ने लखनऊ में उतरने के निर्देश दिए थे।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines