Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक होने की खबरें सामने आईं। हवाई अड्डे के मुख्य परिचालन अधिकारी ने बताया कि ”कैंसर रोगियों के लिए दवाओं से भरी एक खेप आई थी जिसके लिए हवाई अड्डे के कार्गो क्षेत्र में रेडियोधर्मी सामग्री के लिए अलार्म सक्रिय कर दिया। अलार्म का कारण जानने के लिए NDRF को बुलाया गया, जिसके विशेषज्ञों ने शिपमेंट को बताया, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा है.
कितना खतरनाक होता है रेडियोएक्टिव मटेरियल?
रेडियोएक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल चिकित्सा, कृषि के अलावा भी कई जगह पर किया जाता है। लखनऊ में जो रेडियोएक्टिव मटेरियल था वो भी कैंसर दवाईयों के इस्तेमाल के लिए था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये रेडिएशन 3 तरह के होते हैं, अल्फा, बीटा और गामा। कई साल पहले दिल्ली एयरपोर्ट भी इस तरह का मटेरियल लीक हुआ था, जिसके पैकेट दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के लिए तुर्की से आए थे।
जो दिल्ली में लीक हुआ था वो सोडियम आयोडाइड लिक्विड का पैकेट था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिक्विड ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही पीला रंग अपना लेता है, साथ ही गामा किरणें रिलीज करता है। अगर इसको सही से सील ना किया जाए तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीक होने से मचा हड़कंप, 1.5 किमी. का एरिया खाली कराया
हवा में फैलते ही सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करता है, या फिर खाने पीने की चीजों से भी ये शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसके अलावा अगर शरीर में किसी तरह की खुली चोट लगी है तो उस घाव के जरिए भी शरीर में पहुंचता है। रेडियोएक्टिव बॉडी में रेसज, तेज खांसी और फेफड़े पर इसका सीधा असर कर सकता है, इतना ही नहीं इसका असर किडनी पर भी पड़ सकता है।
क्या हैं बचाव?
अगर आप हादसे वाली जगह पर हैं तो सबसे पहले अंडरग्राउंड कमरे में चलें जाएं। अगर ऐसी जगह ना मिले तो गड्ढा खोदकर उसमें छिपा जा सकता है। अगर गड्ढा भी न खोदा जा सके तो खिड़की दरवाजे बंद कर लें। पानी को उबालकर पीना चाहिए, कोई इसकी चपेट में आ चुका है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines