हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ एयरपोर्ट पर कूर‍ियर में मिला भ्रूण, चैकिंग के दौरान मचा हड़कंप

Lucknow Airport News: एयरपोर्ट पर कार्गो के लिए बुक होने वाले सामान की स्कैनिंग की जाती है। इसी के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान एक बॉक्स में भ्रूण मिला है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Lucknow Airport News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर कार्गो लगेज में एक महीने का भ्रूण मिला है। जिसके मिलने से एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट पर कार्गो स्टाफ सामान की जांच कर रहा था, उसी दौरान उन्हें प्लास्टिक के डिब्बे में ये भ्रूण दिखा। जिसको देखकर स्टाफ हैरान रह गया और उसने तुरंत सीआईएसएफ और पुलिस को सूचना दी।

डिब्बे में कैसे पहुंचा शव?

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोज की तरह ही फ्लाइट्स की उड़ान की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को भी रोज की तरह ही सामान की चैकिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, इस चैकिंग के दौरान मशीन में एक बॉक्स में भ्रूण दिखाई दिया। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दरअसल, ये बॉक्स कूर‍ियर एजेन्ट के जरिए लाया गया था। इस मामले में पुलिस फिलहाल कूरियर एजेंट से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने ये नहीं बताया कि ये किसने भेजा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP: घर में खेल रही 8 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत

मुंबई के लिए था पार्सल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना लखनऊ एयरपोर्ट पर उस समय हुई जब कूरियर एजेन्ट के जरिए सामान बुक करने के लिए आया था। इसके बाद स्टाफ उस सामान की जांच की तो उसमें प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर बच्चे का भ्रूण दिखा। इसके बाद जब कर्मचारियों ने उस पैकेट खोलकर देखा तो उसमें लगभग एक महीने का भ्रूण था। रिपोर्ट्स में कहा गया कि पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये भ्रूण परीक्षण के लिए IVF इंदिरा नगर ने भेजा था। जो रूप सॉलिटेयर प्रेमिसेस कंपनी अपोजिट सोच लिमिटेड सेक्टर 1 बिल्डिंग नंबर ए 1 मिलेनियर बिजनेस पार्क नवी मुंबई पहुंचना था। लेकिन कूरियर कंपनी की लापरवाही से ये पैकेट लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूट्यूब पर सीखा तंत्र-मंत्र, 12 साल की बच्ची की चढ़ा दी बलि; मामा-मामी ने पार की हैवानियत की हद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola