LSG vs DC: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने जा रहा है। ये मैच विशाखापट्टनम में एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच में दिल्ली की टीम के नए कप्तान अक्षर पटेल की बल्लेबाजी और कप्तानी का जलवा दिखेगा। मैच काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि दिल्ली के पूर्व कप्तान यानी ऋषभ पंत के हाथों में अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान आ गई है। वो नए कप्तान के रूप में अपनी पारी खेलने को पूरी तरह से तैयार हैं।
दिल्ली और लखनऊ के बीच होने वाले आईपीएल 2025 का चौथा मैच आज रात 7:30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले रात 7:00 बजे टॉस होगा। अभी मैच शुरू होने में कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही पंडित विनोद पांडेय ने भविष्यवाणी कर बता दिया है कि किसकी होगी जीत और कौन से खिलाड़ी आज दिखाएंगे अपने बल्ले का दम।
किसकी होगी जीत?
सोमवार यानी आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का रोमांचक मुकाबला होने वाला है। अभी मैच शुरू होने में समय है लेकिन इससे पहले ही पंडित विनोद पांडेय ने भविष्यवाणी कर दी है कि किसकी जीत हो सकती है और किसे हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि आईपीएल मैच में लखनऊ टीम के जीतने के चांस बहुत ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा के इन 5 गानों पर भी बवाल, दिग्गज नेता रहे निशाने पर
क्या है इस भविष्यवाणी के पीछे की वजह?
पंडित जी ने ये भी बताया कि इस भविष्यवाणी के पीछे की वजह क्या है? उनके अनुसार, चंद्रमा उदय व्यापिनी में मकर राशि में तथा बाद में शुरू होते समय धनु राशि पर स्थित है। यह मेष राशि तथा मिथुन राशि के लिए बहुत शुभ है और लखनऊ की राशि मेष और कप्तान की राशि मिथुन होती है। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के जीतने के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं।
इन खिलाड़ियों का बल्ला दिखाएगा जलवा
अब बात उन खिलाड़ियों की कर लेते हैं जो आज के मैच में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। आज मैच में अक्षर पटेल तथा केएल राहुल के अलावा रवि बिश्नोई अच्छा खेल दिखाने वाले हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया से आने वाला बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क भी बड़ी पारी खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: पांड्या ब्रदर्स का विग्नेश पुथुर से क्या कनेक्शन! नीता अंबानी ने कैसे बदली रिक्शा ड्राइवर के बेटे की किस्मत?
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines