उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गैस किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच फर्रुखाबाद से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से लाइन में खड़े 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश हो गए और वहीं गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर और हार्ट पंप देकर उन्हें बचाने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिजनों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी ने पहले से गैस सिलेंडर बुक कराया था और सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी गए थे. लाइन में लगे-लगे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
यह भी पढ़ें- LPG Crisis: सिलेंडर मिलने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गए भूषण कुमार, बारी आने से पहले ही थम गई सांसें
पहले से थे बीमार-लाइन में लगे हुए बिगड़ी हालत
मृतक अंसारी के परिवार वालों ने जानकारी दी कि वे पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. लेकिन घर में खाना बनाने के लिए गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. इसलिए वे सुबह खुद लाइन में लगने चले गए. जहां उनकी हालत बिगड़ गयी. यही नहीं परिवार ने बताया कि अबसे पहले कभी गैस की किल्लत नहीं हुई. लेकिन अब बुकिंग के बाद भी चक्कर लगाने पड़ रहे थे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन ने फिर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.
संबंधित खबरें
UP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
16 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines