प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मां के सामने मार दी गोली

Uttar Pradesh News: हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव जरेरा में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय प्रेमिका अपने घर की छत पर सो रही है। आरोपी ने प्रेमिका की मां के सामने ही वारदात को अंजाम दिया है।

Uttar Pradesh News, Hardoi News, उत्तर प्रदेश न्यूज, हरदोई न्यूज

Uttar Pradesh News, Hardoi News, उत्तर प्रदेश न्यूज, हरदोई न्यूज

आनंद शुक्ला, हरदोई

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। शादी से महज 2 दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार तड़के हुई, जब आरोपी छत पर सो रही युवती को जबरन खींच कर ले गया और विरोध करने पर गोली चला दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

घर में घुसकर की हत्या

यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव जरेरा की है। मृतका संगीता की शादी 15 मई को तय थी और अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वह अपनी मां के साथ घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान कन्नौज जिले के बद्दापुरवा गांव का रहने वाला प्रेमचंद्र उर्फ कल्लू दो साथियों के साथ छत पर चढ़ आया। बताया जा रहा है कि प्रेमचंद्र ने पहले युवती को खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर मां ने विरोध किया तो प्रेमचंद्र ने तमंचे से गोल चला दी, जिससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी एक सीएनजी ऑटो से फरार हो गए।

2 साल से कर रहा था परेशान

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी पिछले 2 साल से युवती को परेशान कर रहा था। इससे पहले जब एक और जगह विवाह तय हुआ था, तो आरोपी ने वहां जाकर रिश्ता तुड़वा दिया था। अब जब दूसरी बार शादी तय हुई, तो उसने नफरत में बदल चुके अपने प्यार के चलते यह घिनौनी हरकत की।मृतका की मां लक्ष्मी ने पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

एएसपी (पूर्वी) नृपेंद्र ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सीओ मल्लावां रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ