Lover died in firozabad : फिरोजाबाद में रात में प्रेमिका के घर आए प्रेमी की खिड़की से गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को लगी वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। घटना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के परिजन भी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। है। मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
घटना टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती का आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के दिगनेर निवासी आकाश कुशवाह (22) के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती ने फोन करके प्रेमी आकाश को घर पर मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमिका के मिलने पर आकाश उसके घर पहुंच गया था। आधी रात में वह प्रेमिका के साथ सो रहा था। आधी रात में जब कमरे से आवाज आई तो घर वालों को शक हुआ है उन्होंने लड़की के कमरे में झांका तो लड़की अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में दिखी। इसके बाद घरवालों ने बेटी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। यह सुनकर प्रेमी बुरी तरह से डर गया और खिड़की से नीचे कूद गया, जिसमें उसके सिर पर चोट लग गई। सड़क पर घायल पड़े युवक को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
मृतक आकाश के पिता रामप्रकाश ने बच्चू सिंह हलवाई, उसके पुत्र, प्रेमिका, प्रेमिका के पिता व उसके भाई के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। इसमें में कहा है कि आकाश को षड़यंत्र के तहत बच्चू सिंह हलवाई व प्रेमिका ने बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि आकाश पिछले पांच साल से उसके रिश्तेदार बच्चू सिंह के यहां हलवाई का काम कर रहा था। इसी बीच पास में ही रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को हो गई। इसी के चलते छह महीने पहले आकाश को काम से हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें : साहब! मेरे पति को बुला दीजिए…कहा और SSP ऑफिस के सामने महिला ने निगल लिया जहर, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines