Unnao: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद कार से कुचल कर हत्या कर दी। वारदात में प्रेमी का एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की के परिवारवालों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है।
एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के परियर इलाके के एक गांव में पिंटू नाम का युवक रहता था। उसी गांव में रहने वाली नौंवी की छात्रा के साथ उसके प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि काफी समय से दोनों एक दूसरे के साथ संबंध में थे। दोनों व्हाट्सएप कॉलिंग से आपस में बातें करते थे। घटना बुधवार की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि उस रात पिंटू अपनी कार लेकर निकला था।
व्हाट्सएप पर कॉल करके लड़की को बुलाया
इसके बाद पिंटू ने फोन करके लड़की को इलाके के बदरी प्रसाद कॉलेज के पास बुलाया। पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ी में बैठ कर एक गैस एजेंसी के पास पहुंचे। जहां दोनों ने संबंध बनाए। इसी दौरान पिंटू के फोन पर लड़की के पिता का कॉल आया। इसे देखकर पिंटू घबरा गया। पिंटू ने जब इस बारे में लड़की को बताया तो उसने अपने घर जाने से इनकार कर दिया। वह पिंटू के साथ जाने के लिए दबाव बना रही थी।
यह भी पढ़ेंः जमीन के विवाद में सौतेले भाइयों के परिवार भिड़े, फायरिंग-मारपीट, महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार
पिंटू ने अपने दोस्त को बुलाया और साजिश रची
पूरा मामला देख पिंटू ने अपने दोस्त रोहित को फोन करके बुलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिंटू और रोहित ने मिलकर लड़की की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत दोनों आरोपी लड़की को परियर रोड स्थित एक साड़ी सेंटर के पास लेकर पहुंचे। लड़की को कुछ समझाकर पैदल चलने के लिए कहा। इसी दौरान रोहित ने लड़की को अपनी कार से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार वालों ने लगाए ये आरोप
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़की के भाई का आरोप है कि उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
46 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines