धर्मेन्द्र कुमार/मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ‘लव जिहाद’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाबर नामक एक व्यक्ति ने खुद को ‘सोनू’ बताकर पहले एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ अनैतिक कार्य किए। इसके साथ ही उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया। जब लड़की को सच्चाई का पता चला, तो वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और पुलिस थाने पहुंच गई। पीड़िता ने आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
गोपाली निवासी बाबर की मुलाकात उत्तराखंड की रहने वाली एक लड़की से हुई। हरिद्वार की यह लड़की हिंदू थी, जिसे बाबर ने अपना नाम ‘सोनू’ बताया और मदद का आश्वासन भी दिया। आरोप है कि बाबर ने पीड़िता को दो बार मुजफ्फरनगर लाकर उसके साथ बलात्कार किया।
लड़की को पता चला कि ‘सोनू’ असल में है ‘बाबर’
इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देता रहा। इसी दौरान उसने पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन भी करवा दिया। तभी लड़की को पता चला कि ‘सोनू’ वास्तव में बाबर है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जिससे उसे ब्लैकमेल किया गया।
बाद में आरोपी ने एक मौलाना को बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। जब भी पीड़िता अपने घर जाने की बात कहती, तो आरोपी उसे रोक लेता था। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर हिंदूवादी संगठन के नेता नरेंद्र पवार के पास पहुंची। नरेंद्र पवार पीड़िता को लेकर नगर कोतवाली पहुंचे, जहां पीड़िता की शिकायत दर्ज कराई गई।
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम रोड रेज मामले में पुलिस का एक्शन, बॉडीबिल्डर्स ने सरेआम की थी मारपीट
इस मामले पर सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि पीड़िता ने मुजफ्फरनगर थाने में आकर तहरीर दी है कि सहारनपुर निवासी एक युवक ने अपना नाम छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines