Love Jihad In Meerut Muslim Boy Trapped A Hindu Girl In Love: उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक आरोपी पर नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने और रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की फिर मिलने के बहाने बुलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने जब इसका विरोध किया, तो शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए मिले थे। हारून निवासी नरहेड़ा ने नाम बदलकर उससे दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा लिया। मिलने के बहाने बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर चुपकर दिया और लगातार उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद एक फोन कॉल के जरिए युवक का असली नाम पता चला, जब युवती ने पूछताछ की, तो आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पीड़िता ने आरोपी की धमकियों से परेशान होकर नजदीकी थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दो पक्ष का होने के कारण तुरंत ही मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया। हालांकि आरोपी ने इस मामले में अपनी सफाई दी और लेनदेन का विवाद बताया। बाद में पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद पीड़िता को कोर्ट में भेजा गया और उसके कोर्ट के सामने भी बयान दर्ज कराए गए।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
50 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines