Husband Sent Wife With Her Lover: उत्तर प्रदेश के देवरिया से पत्नी की धमकी से परेशान होकर पति ने महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया। दरअसल देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र निवासी युवक नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता था। पति की गैरहाजिरी में महिला के दूसरे युवक से अवैध संबंध हो गये। इस मामलें की जानकारी पति को लगी , तो उसने पंचायतों से गुहार लगाई। थाने में रविवार की रात चली पंचायत चली, लेकिन पत्नी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। प्रेमी के साथ न जाने पर जहर खाकर जान देने की धमकी के बाद पति ने हार मान ली। पति ने पूरी पंचायत के सामने पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया। और कहा जहां रहे बस खुश रहे। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया।
पत्नी का दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध
तरकुलवा थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। दोनों का शादीशुदा जीवन अच्छा चल रहा था। इस बीच दोनों को एक बेटा व एक बेटी हुई। बेटे की उम्र चार साल व बेटी दो साल की है। कुछ समय पहले पति नौकरी के कारण घर से बाहर चला गया था। पति की गैर मौजूदगी में घर के पड़ोस में रहने वाले युवक से पत्नी के अवैध संबंध हो गये। इस मामलें की जानकारी पति को लगी तो शनिवार की रात उसने ग्राम प्रधान को पूरी घटना बताई और पंचायत जुटाई। पंचायत में महिला प्रेमी को भी बुलाया गया। पंचायत के दौरान बातचीत प्रेमी ने पति के साथ मारपीट की।
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा
थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की सूचना मिली थी। लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम स्तर पर इस मामले का निस्तारण कर लिया। पुलिस से शिकायत करने पर रविवार को थाने में पंचायत हुई। थाने में महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। पुलिस और पति के समझाने पर वह धमकी देने लगी, कि अगर प्रेमी के साथ नही जाने दिया, जहर खाकर जान दे देगी। पत्नी के इस तरह के व्यवहार से दुखी होकर पति ने उसे थाने से ही प्रेमी के साथ भेज दिया। जहां रहे खुश रहे कहकर अपनी शिकायत भी वापस ले ली।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
10 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
12 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
13 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
14 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
19 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
19 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines