'लुटेरी दुल्हन' ने 22 लोगों को ठगा, 23वां निकला शातिर, नाम बदलकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

Banda, UP News, Hindi News, UP

Banda: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने 22 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करके लूट की। 23वें के साथ वारदात करने वाली थी, लेकिन वह खुद में एक शातिर निकला।

विज्ञापन

उसने धर्म और नाम बदल कर लुटेरी दुल्हन को अपने जाल में फंसा लिया। उसके साथ दो साल तक कथित तौर पर बलात्कार किया। युवती जब मुकदमा दर्ज कराने के लिए तो इस मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश की रहने वाली है लड़की, चित्रकूट घूमने आई थी

जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली एक युवती वर्ष 2019 में चित्रकूट घूमने के लिए आई थी। यहां उसकी मुलाकात जितेंद्र नाम के युवक से हुई।

धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाए। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने संबंध बनाते समय उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन

मंदिर में की शादी, भर दी मांग

युवती का आरोप है कि काफी दिनों तक बलात्कार के बाद उसने मंदिर में उससे शादी कर ली। दोनों बांदा में एक साथ रहने लगे। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह जितेंद्र नहीं बल्कि इरशाद उर्फ शकील है।

यह जानकर युवती के होश उड़ गए। इसके बाद युवती ने मध्यप्रदेश के पन्ना में मुकदमा दर्ज कराया। मामला बांदा का होने के कारण मुकदमा यहां ट्रांसफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जांच में खुली दोनों की कहानी

वहीं जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। पुलिस ने पाया कि जिस लड़की ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है वह खुद एक अपराधी है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर आरोप है कि शादी के नाम पर लड़कों के साथ धोखाधड़ी करती है। पुलिस अब माले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ