Lord Shri Ram Wedding: हर ओर सीताराम की गूंज। श्रीराम के नाम का जाप और खुशियों से सराबोर भक्त। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर तक भक्त ‘सीताराम’ के रंग में रंगे नजर आए। शुक्रवार को विवाह पंचमी पर श्रीराम के विवाह का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की अयोध्या और माता सीता के गृहनगर जनकपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। आइए आपको बताते हैं कि अयोध्या से लेकर जनकपुर तक कैसा माहौल रहा।
निकाली गई प्रभु श्रीराम की बारात
बता दें कि परंपरा के अनुसार, शहर के विभिन्न आश्रमों से बारातियों का जुलूस सड़कों से होते हुए विवाह स्थल तक जाता है। कुछ ऐसा ही अयोध्या में देखने को मिला। प्रभु श्रीराम सोने के आभूषण पहनकर रथ पर निकले। उनके साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप भी थे।
वहीं, लोग बाराती बनकर नाचते-गाते श्रीराम की बारात में शरीक हुए। बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बारात धूमधाम से निकाली गई। रथों पर सवार श्रीराम की झांकी देखते ही बनती थी। लोगों ने घरों में दीपक भी जलाए। विवाह पंचमी पर भक्तजनों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही भक्तों का तांता अयोध्या में लग गया। लोगों ने कहा कि वह खास तौर पर राम बारात का हिस्सा बनने के लिए ही अयोध्या पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: 500 बारातियों के साथ जनकपुर पहुंचे श्रीराम
कैसा रहा जनकपुर का माहौल?
वहीं जनकपुरधाम में राम-जानकी विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक मंदिर को सजाया गया। इसके साथ ही श्रीराम की बारात निकाली गई। जिसमें भारी भीड़ नजर आई। इसके साथ ही जनकपुर की दीवारों को मिथिला पेंटिंग से पेंट किया गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से जनकपुर विवाह महोत्सव के रंग में रंगा है। विवाह महोत्सव के लिए 500 साधु, संत देशभर से जनकपुर, नेपाल पहुंचे हुए हैं। उनकी विदाई 6 दिसंबर को होगी। श्रीराम विवाह महोत्सव को भारत-नेपाल के बीच एक साझा सांस्कृतिक विरासत माना जाता है। इस समारोह में हिस्सा लेने लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते…’, यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद?
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
5 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines