Lord Ram Bhajan in UP Roadways Buses: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसमें भी कोई शक नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी की रोडवेज बसों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जिसके तहत अब रोडवेज बसों में भी ‘राम’ नाम ही गूंजेगा।
यूपी की रोडवेज बसों में बजेगी रामधुन
मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में यूपी रोडवेज की कुछ ही बसों में म्यूजिक बॉक्स लगे हुए हैं। अभी सिर्फ अयोध्या जाने वाली 925 रोडवेज बसों में ही म्यूजिक बॉक्स लगाकर रामधुन बजाई जा रही है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठता के बाद पूरे प्रदेश में चलने वाली लगभग 10 हजार से ज्यादा रोडवेज बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाने की तैयारी की जा रही है। इन म्यूजिक बॉक्स की निगरानी डिपो स्तर पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 7 समंदर पार अमेरिका में भी ‘राम’ नाम! 300 कारों के साथ निकली Ram Mandir ध्वज यात्रा
बसों में म्यूजिक बॉक्स लगवाने की तैयारी
बैंक और प्राइवेट कंपनियों के प्रतिधिनियों के साथ बैठक करके फैसला लिया गया। बसों में म्यूजिक बॉक्स सीआरएस फंड के जरिए लगवाने की तैयारी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस दिन यूपी रोडवेज की सभी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाकर रामधुन बजाने का भी निर्देश दिया गया था।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
21 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines