यहां शिवलिंग में दिखी महादेव की आंखें, खबर फैली तो उमड़ पड़े कई गांवों के लोग
Edited By Bhola Sharma

Bihar News
Edited By Bhola Sharma

Bihar News
Bihar News: भगवान शिव का सबसे प्रिय माह सावन चल रहा है। भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। इस बीच बिहार के औरंगाबाद में कुछ ऐसा हुआ, जिस पर लोगों को पहले तो विश्वास नहीं हुआ। लेकिन लोगों ने हकीकत जब अपनी आंखों से देखी तो मेला लग गया है। शिवलिंग में लोगों को भगवान शिव की आंखें नजर आई हैं। यह खबर फैली तो दूर-दूर से लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।
यह पूरा मामला औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में ढोसिला पंचायत के कियाखाप में वर्षों पुराने शिव मंदिर का है। लोगों ने सोमवार को विशेष पूजा करने का प्लान बनाया है।

Bihar News
दूर-दराज से लोग भगवान शिव की आंखें देखने के लिए पहुंच रहे हैं। गांव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। भक्त शिवलिंग पर चंदन, रोली, अक्षत, बिल्व पत्र आदि चढ़ाकर शिवजी को षोडशोपचार तरीके से पूजा अर्चना करने लगे। भक्तों के ऐसा करने से शिवलिंग में धारी के रूप में उभरी त्रिनेत्र की लकीर छिप गई और शिवलिंग रोली-चंदन से रंगा नजर आने लगा। इसके बावजूद त्रिनेत्र का दर्शन किए बगैर भक्ति भाव में शिवलिंग की पूजा अर्चना करते रहे।
कियाखाप के ग्रामीण नरेश चौहान, प्रभादेवी और जितेंद्र चौहान ने बताया की प्रतिदिन की तरह भांति शनिवार को अपने बेटे के साथ पूजा करने मंदिर आए। पूजा करने के दौरान देखा कि भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग में त्रिनेत्र का दृश्य दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह बात गांव के लोगो को बताई। जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं, पुरूष, तथा सैकड़ों श्रद्धालु और भक्त ढोल नगाड़े के साथ मंदिर परिसर पहुंच गए। ढोल नगाड़े बजने लगे और पूजा पूजा अर्चना आरंभ हो गई और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

Bihar News
ग्रामीण नरेश चौहान, प्रदीप चौहान, विनोद चौहान, बनारसी चौहान सहित अन्य लोगों ने बताया कि त्रिनेत्र दिखने के बाद लोगों की सहायता से मंदिर बनाने एवं सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना तथा अखंड कीर्तन कराने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनोद राठौर, प्रदीप चौहान, धर्मेंद्र चौहान, कृष्णा चौहान, राजेन्द्र चौहान, केशव, कलेंद्र, भोला, महेश, मुन्ना, शंकर, रामेश्वर, राजा, अरविंद पासवान, अशोक पासवान, रामजी यादव, अनिल चौधरी, किशोरी पासवान, जगन, शिव पासवान, संतोष, नंदू चौहान, उमेश चौहान, योगेंद्र चौहान, मिथुन चौहान, संतोषी देवी, सुशीला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: