लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बेहोश, DM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत; देखें वीडियो

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार को गाजियाबाद डीएम ऑफिस के बाहर अचानक बेहोश हो गए। समर्थक उनको लेकर अस्पताल गए। दरअसल लोनी के विधायक सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि सुमन ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी।

Nandkishore Gurjar

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ा मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को डीएम ऑफिस के बाहर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अचानक बेहोश हो गए। तबीयत बिगड़ने के बाद समर्थक उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। इससे पहले गुर्जर ने रामजीलाल सुमन का पुतला भी दहन किया। प्रदर्शन के दौरान अचानक विधायक गश खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुमन ने राणा सांगा पर की थी टिप्पणी

वीडियो में विधायक को गाड़ी में बैठाते और नारेबाजी करते कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि विधायक को अस्पताल ले जाया जा रहा है और वे स्ट्रेचर पर लेटे नजर आ रहे हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से वे लगातार दूसरे दलों के नेताओं के निशाने पर हैं। 21 मार्च को रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद रामजीलाल सुमन के खिलाफ राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने निशाना साधा था।

21 मार्च को बेहोश हो गए थे गुर्जर

21 मार्च को भी नंदकिशोर गुर्जर बेहोश हो गए थे। दरअसल लोनी के खाली मैदान में राम कथा की कलश यात्रा को पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस ने परमिशन न होने की बात कही थी। इस दौरान बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और उनके समर्थक भड़क उठे थे। हजारों भक्तों की भीड़ का पुलिस से टकराव हो गया था। यूपी पुलिस ने विधायक को रोकने का प्रयास किया था और इस दौरान धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए थे।

इसी दौरान नंदकिशोर गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस पीछे हट गई थी। मौके पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई थी। बाद में कलश यात्रा नीलम फैक्ट्री रोड से आर्य नगर होते हुए मेन दिल्ली-सहारनपुर रोड पर आयोजित कथा स्थल पर पहुंची थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ