Akhilesh Kumar Statement Over Alliance (अशोक कुमार तिवारी, लखनऊ): समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बेशक अभी तक सीटों का बंटवारा तय न हो पाया हो, लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में जीत का गठबंधन होगा।
दरअसल बनारस दौरे पर अखिलेश यादव से यह सवाल पूछा गया कि कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है और समाजवादी पार्टी के पास केवल 11 सीटें ही हैं तो अखिलेश ने साफ कह दिया कि यहां जीत का गठबंधन है, जो चुनाव जीत सकता है, उसे ही मौका मिलना चाहिए।
प्रदेश में जीत के आधार पर ही गठबंधन होगा। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि चुनावी मैदान में भी वही आए, जो चुनाव जीत सके। आखिर यह भी समझना होगा कि भाजपा जीत के लिए ही समीकरण बना रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ होगा एक उम्मीदवार
बनारस लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवारी को लेकर भी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है, पिछली बार भी हमने उम्मीदवार उतारा था। इस बार भी सबसे बातचीत करके प्रत्याशी उतारेंगे।
मुख्यमंत्री योगी के कौरव पांडव वाले बयान का जवाब दिया
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में कौरव पांडव वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री संविधान से बंधे हैं। उनको ऐसा नहीं कहना चाहिए। अखिलेश ने यह भी कहा कि कौन कौरव हैं? कौन पांडव हैं? यह तय नहीं हुआ है।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि कौरवों की संख्या ज्यादा थी और भाजपा खुद को सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन जीत उसी की होगी, जिसके साथ भगवान होगा।
जयंत चौधरी पर क्या बोले अखिलेश यादव?
जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव से कई बार सवाल किया गया, लेकिन अखिलेश यादव ने सिर्फ इतना ही कहा कि बातचीत हो जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines