PM Modi VS Imran Masood Majid Ali: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है और चौंकाने वाले आंकड़े सहारनपुर लोकसभा सीट से आ रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 80 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इमरान कांग्रेस के वही नेता हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुली धमकी दी थी।
उन्होंने बयान दिया था कि नरेंद्र मोदी ने अगर उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने की कोशिश भी की तो उन्हें काट कर रख देंगे। मैं जमीन से जुड़ा आदमी हूं। अपनों के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटूंगा। मुझे न मौत से डर लगता है और न ही मर्डर करने से। मोदी यह न सोचे कि यह गुजरात है। यहां 42 फीसदी मुसलमान रहते है। इस धमकी की भाजपा ने कड़ी निंदा की थी और देवबाद थाने में मसूद के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
माफी मांगी, लेकिन नहीं मिली राहत
हालांकि, मसूद ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। मसूद ने माफी मांगते हुए कहा था कि मुझे अपने शब्दों के साथ अधिक सतर्क रहना चाहिए था। उन्होंने जो कहा, चुनाव प्रचार की गर्मी में कहा। सहारनपुर के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चुनाव अधिकारी संध्या तिवारी ने मसूद के बयान की रिकॉर्डिंग वाली एक सीडी जब्त करके चुनाव आयोग को भेज दी थी।
जिला अधिकारी ने बताया कि मसूद पर IPC की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग या धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं या किसी वर्ग को आहत करना है), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) देने के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा ने मसूद की टिप्पणी की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से सख्त संज्ञान लेने की अपील की। PM मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
संबंधित खबरें
UP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
3 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
4 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
4 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
21 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines