Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ उन सभी अटकलों पर विराम लगता जा रहा है जो चल रही थीं। 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सारे सपने बिखरते नजर आ रहे हैं। खास कर उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। एक ओर अमेठी में स्मृति ईरानी को बड़े अंतर का सामना करना पड़ा तो मेनका गांधी के हाथ से सुल्तानपुर सीट निकल गई। राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी जीते मगर उनका वोट शेयर काफी कम हो गया है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
बता दें कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। साल 2014 में यह आंकड़ा 71 हुआ और 2019 में 62 हो गया था। भाजपा के लचर प्रदर्शन के कारणों की बात करें तो आरक्षण को लेकर सरकार का रुख और इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने के विपक्ष के तरीके ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने भी कहीं न कहीं भाजपा के खिलाफ इमेज बनाई। इसके अलावा अखिलेश और राहुल की जोड़ी ने प्रदेश में जमकर प्रचार भी किया।
UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया गया था कि भाजपा राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 60 पर जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा ने तो पूरी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया था। भाजपा को यह भरोसा राम मंदिर निर्माण कराने के जैसे वादों को पूरा करने की वजह से था। लेकिन, खास बात यह रही कि जहां यह राम मंदिर बना उसी फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हार की ओर हैं। इसके अलावा बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी घटनाओं ने भी माहौल भाजपा के खिलाफ करने का काम किया। एक तरह से इस चुनाव में जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।