RLD Vice President Shahid Siddiqui Resigned: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा और NDA के साथ ‘खेल’ हो गया है। NDA के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को आज बड़ा झटका लगा, क्योंकि पार्टी के उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
वे पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा का साथ देने से नाराज हैं। उन्होंने जयंत चौधरी पर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने एक ट्वीट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी और अपनी भड़ास भी निकाली। उन्होंने कहा कि वे चुप होकर देश के उन संस्थानों का दमन नहीं देख सकते, जिन्होंने एकजुट होकर भारत को विकसित और महान देश बनाया।
इस बार चुनाव में पार्टी का साथ नहीं दे पाऊंगा
शाहिद सिद्दीकी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके बताया कि उन्होंने बीते दिन अपना इस्तीफा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भेज दिया था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने और उनके परिवार ने इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी का विरोध किया था, लेकिन आज वे उन संस्थानों को कमजोर होते हुए नहीं देख पा रहे हैं। जयंत चौधरी और अन्य दलों को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुभकामनाएं, लेकिन मैं अब पार्टी के साथ आगे नहीं चल सकता। इस बार चुनाव में जयंत चौधरी का साथ नहीं दे पाऊंगा।
अटल बिहारी के राज धर्म को बचाने की अपील
शाहिद सिद्दीकी ने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा देने के बाद आज देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज सवाल किसी एक दल का नहीं, भारत के लोकतंत्र और राज धर्म को सुरक्षित करने का है। मैं भाजपा के नेताओं से भी विनती करता हूं कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के राज धर्म को बचाने के लिए आगे आयें।
जयंत चौधरी के लिए अलग पोस्ट लिखी
शाहिद सिद्दीकी ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के लिए एक पोस्ट लग से लिखी। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जयंत चौधरी की प्रतिबद्धता की सराहना भी की। उन्होंने लिखा कि जयंत और मैंने 6 साल काम किया। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। वे मेरे छोटे भाई की तरह हैं।
हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने अपने दादा और पिता की राह पर चलते हुए पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है, लेकिन RLD के भाजपा-NDA गठबंधन का हिस्सा बनने से वे असमंजस में हैं। काफी संघर्ष किया, लेकिन खुद को इस गठबंधन से जोड़कर रख पाने में असमर्थ रहा। इसलिए अपनी राजनीतिक मजबूरियां बता रहा हूं। पार्टी से अलग होने के लिए बाध्य हूं। कृप्या मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
58 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
22 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines