UP Jhansi Candidate Rakesh Kushwaha Expelled: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से एक दिन पहले बड़ी उठापटक हुई है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला लिया।
कार्रवाई झांसी प्रत्याशी राकेश कुशवाहा के खिलाफ की गई है। राकेश पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है। उनको पार्टी से निष्कासित करते हुए उनका चुनाव टिकट भी काट दिया गया है। बता दें कि एक हफ्ता पहले ही पार्टी ने राकेश कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया था।
एक बदलाव और एक की पदोन्नति
दूसरी ओर, बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी भी बदले गए हैं। एक लेटर जारी करके इस एक्शन की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को हटा दिया गया है। बीके गौतम अब नए जिलाध्यक्ष होंगे। कैलाश पाल को ललितपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव गुटबाजी की खबरों के चलते किया गया है।
यह भी पढ़ें:वोट डालो, फ्रिज-टीवी घर ले जाओ…पोलिंग बूथों पर निकाला जाएगा लकी ड्रॉ, जानें क्या है ऑफर और कौन दे रहा?
इस वजह से की गई निष्कासन की कार्रवाई
बसपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष ने उनके खिलाफ एक्शन इसलिए लिया, क्योंकि राकेश कुशवाहा ने गलती जानकारी पार्टी को दी थी। राकेश कुशवाहा ने टिकट लेने के लिए दावा किया कि वे पार्टी के पुराने सदस्य हैं, इसलिए उन्हें उनका अनुभव देखते हुए चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन टिकट देने के बाद भी राकेश कुशवाहा ने चुनाव प्रचार में रुचि नहीं दिखाई। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वे बसपा नहीं सपा के सदस्य रह चुके हैं। इससे नाराज होकर पार्टी सुप्रीमो ने फैसला लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें:वो चुनाव, जब अमेठी में कांग्रेस ने पहली बार ‘चखी’ हार; BJP बड़ी पार्टी बनकर उभरी, पर बहुमत से रही दूर
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
17 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
21 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines