Samajwadi Party Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम शामिल है।
समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वाराणसी, बदायूं, कैराना, बरेली और हमीरपुर सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदायूं से प्रत्याशी बदलते हुए अपने चाचा शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया। सपा की पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार बनाए गए थे, लेकिन तीसरी लिस्ट में बदलाव कर शिवपाल यादव को मैदान में उतार दिया गया।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, मुख्तार अंसारी के भाई को दिया टिकट, देखें पूरी List
देखें सपा उम्मीदवारों की लिस्ट
सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल पर विश्वास जताया है। कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन चुनाव लड़ेंगी, जबकि प्रवीण सिंह ऐरन को बरेली और अजेंद्र सिंह राजपूत को हमीरपुर से टिकट मिला है। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : गोरखपुर के सियासी मंच पर एक्टर्स की होगी भिड़ंत? जानें कौन हैं काजल निषाद
कन्नौज और आजमगढ़ के प्रभारी बने धर्मेंद्र यादव
पार्टी की ओर से चार जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। महबूब अली, राम अवतार सैनी अमरोहा के प्रभारी बनाए गए हैं तो मनोज चौधरी को बागपत की जिम्मेदारी मिली है। सपा ने धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कन्नौज और आजमगढ़ का प्रभारी बनाया।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी से डिंपल तो बदायूं से धर्मेंद्र यादव, देखें सपा की पहली List
31 सीटों पर सपा के उम्मीदवार घोषित
आपको बता दें कि सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकती है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया, लेकिन कांग्रेस ने अबतक इस पर हामी नहीं भरी। कांग्रेस का कहना है कि सीट शेयरिंग पर सपा से बातचीत जारी है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines