Saharanpur Candidates Analysis : लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर दलों ने अपने हिसाब से प्रत्याशी उतारे हैं। इन प्रत्याशियों ने नामांकर कराते समय अपनी संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी साझा की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट के बारे में कि यहां से किस पार्टी ने किस नेता को टिकट दिया है और उनकी कुंडली कैसी है।
सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से जीतने वाले राघव लखनपाल को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने माजिद अली को टिकट दिया है। वहीं, सहारनपुर के चुनावी मैदान में कांग्रेस ने इमरान मसूद को उतारा है। कांग्रेस-सपा गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के खाते में आई है। इनके अलावा कामरान, तसमीम बानो और राजकुमार निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मोहम्मद ईनाम अखिल भारतीय परिवार पार्टी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार के पास 1 बंदूक और 1 रिवॉल्वर है
सबसे पहले बात करें भाजपा के राघव लखनपाल की तो उन्होंने अपने नामांकन पत्र में बताया है कि उनके पास एक बंदूक और एक रिवॉल्वर है। बंदूक की कीमत 50 हजार और रिवॉल्वर की 68 हजार रुपये है। इसके अलावा उनके पास एक 10,000 रुपये की घड़ी, 80,000 रुपये का मोबाइल और 67,000 रुपये की अंगूठी है। लखनपाल के नामांकन फॉर्म के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं चल रहा है। लखनपाल ने 2014 के चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी।
बसपा उम्मीदवार पर आचार संहिता उल्लंघन के केस
बसपा प्रत्याशी माजिद अली ने अपने नामांकन पत्र में वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी आय 1 करोड़ 30 लाख 92 हजार 30 रुपये बताई है। उनके खिलाफ कुल 6 आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 3 आचार संहिता उल्लंघन के, एक आपराधिक षड्यंत्र व धोखाधड़ी का, एक चेक डिसऑनर का और एक व्यापारिक विवाद का केस है। हालांकि, किसी भी मामले में उन्हें दोषी करार नहीं दिया गया है। उनके पास 1 लाख की एक पिस्टल और 11 तोला सोना है जिसकी कीमत 6,25815 रुपये है।
निर्दलीय प्रत्याशी तसमीम बानो पर दहेज का मामला
निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं तसमीम बानो के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला चल रहा था। इस मामले में उनके खिलाफ 1 दिसंबर 2022 को आरोप तय गिए गए थे। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उन्होंने अपनी कुल आय 2 लाख 26 हजार 480 रुपये बताई है। इसी अवधि में उनके पति माजिद अली की कुल आय 1 करोड़ 30 लाख 92 हजार 30 रुपये बताई गई है। तसमीम बानो ने अपने नामांकन में 10 तोला सोना होने की बात कही है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है।
कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ चल रहे हैं सात मामले
उत्तर प्रदेश की मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से विधायक रह चुके इमरान मसूद इस बार कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके एफिडेविट के अनुसार मसूद की वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी सालाना आय 2 लाख 95 हजार 270 रुपये है। मसूद के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हैं और सभी अदालत में विचाराधीन हैं। इसके अलावा मसूद के पास 2 लाख रुपये नकद और करीब 50 ग्राम सोना है जिसकी कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
12 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
12 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
14 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
15 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
15 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines