BJP-RLD Alliance For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी एनडीए के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। जयंत चौधरी को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस पर बड़ा सवाल उठता है कि सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाले आरएलडी ने दो सीटों पर कैसे संतोष किया? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
भाजपा ने आरएलडी को दीं 2 सीटें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले आरएलडी (RLD) ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया। अब जयंत चौधरी पश्चिमी यूपी में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर भाजपा और आरएलडी के बीच समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि भाजपा ने पश्चिमी यूपी की दो सीटों का ऑफर दिया। जयंत चौधरी के खाते में बिजनौर और बागपत की सीटें आई हैं। आरएलडी के उम्मीदवार इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: भाजपा कैसे चुनती है अपने जीतने वाले उम्मीदवार? देखें Video
सपा ने सात सीटों का दिया था ऑफर
आपको बता दें कि एनडीए से हाथ मिलाने से पहले इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत फाइनल हो गई थी। इसे लेकर सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने खुद आरएलडी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। इस गठबंधन के तहत आरएलडी के खाते में सीत सीटें आई थीं। हालांकि, सीटों पर ऐलान नहीं हुआ था, लेकिन कहा जा रहा था कि रालोद को मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, अमरोहा और कैराना सीटें मिली हैं।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election: सिंधिया को हराने वाले का कटा टिकट, प्रज्ञा ठाकुर समेत 6 सांसदों का पत्ता साफ, देखें List
इंडिया गठबंधन से क्यों अलग हुआ आरएलडी
सपा भले ही आरएलडी को लोकसभा की सात सीट दे रही थी, लेकिन उनमें से चार सीटों पर अखिलेश यादव अपने उम्मीदवारों को उतारना चाहते थे। इसके तहत सपा कैराना, मुजफ्फरनगर, हाथरस और बिजनौर लोकसभा सीटों पर आरएलडी के चुनाव चिह्न से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करती। आरएलडी ने दो सीट कैराना और बिजनौर पर हामी भर दी थी, लेकिन मुजफ्फरनगर और हाथरस को लेकर पेंच फंसा था। सपा और आरएलडी के बीच दूरियों की वजह यही दो सीटें हैं। जयंत चौधरी सपा को मुजफ्फरनगर और हाथरस देने के लिए सहमत नहीं थे।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
6 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
11 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
13 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
13 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines