Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। वहीं मंच छोड़ने से पहले पीएम मोदी ने सहारनपुर की जनता से एक पर्सनल काम को लेकर खास गुजारिश भी की।
राम मंदिर पर बोले पीएम मोदी
चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर और आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर बनवाना कोई चुनावी एजेंडा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का मिशन था। इसी तरह 370 हटाना भी हमारा मिशन था, जो अब पूरा हो चुका है। पीएम ने आगे रहा कि ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है पूरा काम करना बाकी है।
पीएम मोदी की गारंटी
बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें 5 न्याय और 25 गारंटी का जिक्र था। ऐसे में पीएम मोदी ने भी चुनावी संबोधन में विकसित भारत की गारंटी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी को मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए आशीर्वाद चाहिए। इसी के साथ पीएम मोदी ने सहारनपुर की जनता से भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।
मोदी-योगी का साथ
रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मोदी और योगी मिलकर सहारनपुर के लोगों के उत्पादों को बाजार में उचित दाम दिलवाएंगे। उन्होंने कहा आने वाले समय में काफी कुछ बदलने वाला है। कुछ सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मगर इसके लिए मोदी को फिर से वापस लाना पड़ेगा।
पीएम मोदी का पर्सनल काम
चुनावी सभा खत्म करने से पहले पीएम मोदी ने लोगों ने एक खास वादा लिया है। उन्होंने सभा में मौजूद जनता को अपना एक पर्सनल काम सौंपा है, जिसे सुनने के बाद लोगों में भी जोश भर गया। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि मोदी का एक पर्सनल काम करना, मैं भाजपा को वोट देने के लिए नहीं कह रहा हूं। ये मेरा खुद का पर्सनल काम है। सभा में मौजूद सभी लोग सहारनपुर के हर घर तक मेरा प्रणाम पहुंचा देना। यहां रहने वाले हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि मोदी सहारनपुर आया था और मोदी ने उन्हें प्रणाम किया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines