Pilibhit UP Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल कही है। भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद 166575 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी से भागवत सरन गंगवार पीछे चल रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होती है, या इंडिया गठबंधन एनडीए का खेल खराब करता है। इस रिजल्ट पर सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों की नजर बनी हुई हैं। सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भारत में किसकी सरकार बनती है, इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस चुनाव में पीलीभीत लोकसभा सीट भी खूब सुर्खियों में रहा था। बीजेपी ने इस सीट से वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को टिकट सौंप कर सभी को हैरान कर दिया था। आज इसका फैसला हो जाएगा कि बीजेपी का यह फैसला सही था या गलत।
Pilibhit Seat Election Result 2024: पीलीभीत में BJP आगे, सपा पीछे; यहां पढ़ें तमाम अपडेट्स…
2019 में पीलीभीत का क्या था समीकरण
आपको जानकर हैरानी होगी कि लोकसभा चुनाव 2019 में मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी ने इस सीट से चुनाव लड़ा था और ढाई लाख से अधिक वोटों से जीत भी दर्ज किया था, बावजूद इसके बीजेपी ने वरुण को इस सीट पर टिकट नहीं दिया और उनकी जगह जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बना दिया। जितिन प्रसाद भी एक मंझे हुए राजनेता हैं, जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। जितिन प्रसाद को टक्कर देने के लिए सपा ने भगवत सरन गंगवार को उम्मीदवार बनाया है, इसके अलावा बसपा ने अनीस अहमद खान को अपना कैंडिडेट बनाया है। ऐसे में आज इसका फैसला होने जा रहा है कि इस सीट पर फिर से बीजेपी का कब्जा रहता है, या फिर कोई और पार्टी जीत हासिल करती है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर 63.11 फीसदी मतदान हुए हैं, जो कि पिछली बार से 4 फीसदी कम है।
ये भी पढ़ें:- WI vs PNG: पापुआ न्यू गिनी को हराने में वेस्ट इंडीज को आए पसीने, इन 3 खिलाड़ियों ने चौंकाया
वरुण गांधी की हुई थी एकतरफा जीत
लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर कुल 67.41 फीसदी वोटिंग हुई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी को इस सीट पर 7 लाख से अधिक वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को करीब साढ़े 4 लाख वोट मिले थे। ऐसे में बीजेपी ने इस सीट पर एकतरफा जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने वरुण गांधी को इस सीट से टिकट नहीं देकर सभी को हैरान कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस लोकसभा चुनाव पीलीभीत सीट के नतीजे किसके पक्ष में जाते हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
4 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
14 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
17 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
19 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines