Voting Boycott by Bulandshahr UP Villagers: न भाजपा को, न कांग्रेस को और न ही किसी और दल को वोट देंगे। कोई काम नहीं करता तो अपने अधिकारी को बेकार करना गंवारा नहीं। हम मतदान का बहिष्कार करते हैं। वोट मांगने आए नहीं, मतदान कराने वाले भेज दिए। हम मोदी-योगी के समर्थक हैं और हमेशा से भाजपा को वोट करते आए हैं, लेकिन अबकी बार धैर्य का बांध टूट गया है, क्योंकि पिछले कई वर्षों से न तो गांव की जर्जर सड़कें बनी हैं। न ही बिजली पानी की कोई सुविधा मिल रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग को बहिष्कार करने का फैसला लिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां राजपूतों ने आज मतदान का बहिष्कार किया।
अपेक्षित विकास नहीं होने से भड़के ग्रामीण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब देखना यह है कि राजपूतों की नाराजगी का कितना असर रिजल्ट पर पड़ेगा, यह परिणाम बताएंगे, लेकिन डिबाई विधान सभा क्षेत्र के गांव रामपुर में, गांव यावापुर खुर्द में, ऊंचागांव विकास खंड क्षेत्र के गांव मदनगढ़ में और शिकारपुर के ब्लॉक पहासू के गांव अकरवास में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करके भारी विरोध जताया।
डिबाई तहसील के गांव यावापुर खुर्द में हीरापुर तक जाने वाली सड़क के नहीं बनने से लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। स्याना के गांव सुलैला और मदनगढ़ में अपेक्षित विकास नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। लोगों का कहना हैकि गांव में जलभराव और गंदगी है। विकास कार्य में उपेक्षा की जा रही है। वोट मांगने आते हैं और चले जाते हैं। जीतने के बाद आते ही नहीं।
सुबह 9 बजे तक सुलैला में 3 और मदनगढ़ में एक वोट डला था। बहिष्कार की सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट सुमित कुमार गौतम, जोनल मजिस्ट्रेट प्रेमवीर सिंह, स्याना SDM देवेंद्र पाल सिंह, CO डॉ अनूप सिंह मौके पहुंचे। हालांकि मदनगढ़ में काफी समझाने के बाद वोटिंग शुरू हुई, लेकिन लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। ज्यादातर पोलिंग बूथ खाली पड़े नजर आए।
समझाने के बाद भी नहीं माने ग्रामीण
SDM शिकारपुर प्रियंका गोयल ने बताया कि शिकारपुर के ब्लॉक पहासू के गांव अकरवास में लोगों ने वोटिंग नहीं की। उन्होंने पोलिंग बूथ नंबर 199 पर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणें का कहना है कि एक रास्ता नहीं बनाया गया। गांव में पानी भरा हुआ है। आज दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा में वोटिंग चल रही हे।
चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिसमें 81 पुरुष तथा 10 महिला कैंडिडेट हैं। सबसे अधिक वोटर्स गाजियाबाद में 29 लाख 45 हजार 487 और सबसे कम मतदाता बागपत में 16 लाख 53 हजार 146 हैं। ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे मतदान करने को राजी नहीं हुए।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 hr agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
3 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
7 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
17 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines