---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव: यूपी में क्या होगा BJP का हाल? ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को लेकर किए गए ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को यूपी की 80 में से 78 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस और बसपा का खाता भी खुलने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बार आम चुनावों में एनडीए ने 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है। राम मंदिर उद्घाटन के बाद यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी अपनी दावेदारी मजबूत बता रही है, लेकिन जमीन पर स्थिति क्या है? इसे लेकर एक ओपिनियन पोल सामने आया है।

NDA को 78 सीटें मिलने की संभावना

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ओपिनियन पोल किया है। इसके अनुसार, यूपी में बीजेपी-NDA के सहयोगियों को 78 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल में चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

---विज्ञापन---

मैनपुरी में मिल सकती है जीत

ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्य उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सिर्फ एक लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) को मध्य उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में भी जीत मिलती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी की ओर से मैनपुरी में डिंपल यादव को मैदान में उतारा गया है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में मिल सकती है हार

इसके साथ ही ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी सीटें हार सकती है। पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी को बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी थी। वहीं भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल सर्वे में 1.60 लाख से अधिक लोगों की राय ली गई।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर लड़ने जा रही कांग्रेस

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हाल ही में अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए थे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी अन्य सहयोगियों के साथ बाकी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

---विज्ञापन---

क्या रहा था यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 का हाल?

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने 62 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) दूसरी बड़ी पार्टी बनी थी। बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली। समाजवादी पार्टी (सपा) को 5 और कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत मिल सकी। अन्य पार्टियों को दो सीटों पर जीत मिली। अब देखना होगा कि ओपिनियन पोल के आंकड़े कितने सही साबित होते हैं।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दलित वोटरों को साधने के लिए भाजपा का नया दांव, एक लाख बस्तियां टारगेट

First published on: Feb 27, 2024 08:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola