NOIDA Flat Owners on 2024 Lok Sabha Election, नोएडा: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गौतम बुध नगर के फ्लैट ओनर्स ने अपना रुख साफ कर दिया है। इनका कहना है, ‘नो रजिस्ट्री-नो वोट’। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लाखों की तादाद में फ्लैट ऑनर्स हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पाई पाई जोड़कर आशियाने का सपना सजाया था और इन सभी फ्लैट ओनर्स को बिल्डर में भी बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। बिल्डर के दिखाए सपने इन सभी फ्लैट ओनर्स के लिए मुसीबत का सबक बनते जा रहे हैं। गौतम बुध नगर जिले के नोएडा ग्रेटर नोएडा में मिलाकर कई लाख फ्लैट ऐसे हैं, जिनका कब्ज तो मिल गया है, लेकिन मालिकाना हक कब मिलेगा यह किसी को नहीं पता। यही वजह है कि जिले में फ्लैट ओनर्स लगातार रजिस्ट्री की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
- गौतम बुध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 7 लाख से अधिक फ्लैट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हर रविवार को हजारों बार सड़कों पर बैनर पोस्टर लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांगे हैं कि उनके मकान की रजिस्ट्री कर दी जाए। उनकी सरकार से भी गुहार है कि इन्होंने अपने फ्लैट का पूरा पैसा बिल्डर को दे दिया है जिसकी बाबत यह किस्त चुका रहे हैं। लेकिन बिल्डर और प्राधिकरण इनकी रजिस्ट्री नहीं रहा है। इन फ्लैट ओनर्स की यह भी मांग है कि हर चुनाव में प्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं और हम उनसे भी अपनी समस्या रखते हैं वह वादा करते हैं लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद इस वादे को नजर अंदाज कर देते हैं, इसलिए इस बार फैसला लिया है कि नो रजिस्ट्री-नो वोट।
यह भी पढ़ें: यूपी का एक शहर जहां लोगों को देना होगा गोबर टैक्स, प्रति क्विंटल के हिसाब से वसूला जाएगा, रेट लिस्ट सामने आई
गौतम बुध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 7 लाख से अधिक बिल्डर फ्लैट हैं। बिल्डरों ने लोगों को फ्लैट बेचे और सुरक्षा तथा अन्य तमाम सुविधाओं से लैस सोसाइटी देने का वादा किया था। बिल्डरों के द्वारा बायर्स को दिया यह वादा पूरी तरीके से खोखला साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। लोअर मिडल क्लास से हायर क्लास तक के लोगों ने नोएडा में अपने घर के सपने को सरकार तो कर लिया लेकिन बहुत सारी फ्लैट बायर्स ऐसे भी हैं। जिनको अभी तक अपने सपनों का आशियाना नहीं मिला है वही जिनको मिल भी गया तो उनको मलिक आना हक नहीं मिल रहा है। बिल्डर ने प्राधिकरण का पैसा नहीं चुकाया जिसके चलते फ्लैट ओनर्स की रजिस्टर नहीं हो पा रही हैं। ज्यादातर बिल्डर दिवालिया घोषित हो चुके हैं तो कुछ बिल्डरों पर सरकार ने शिकंजा कसा और सलाखों के पीछे पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: कभी दाऊद का राइट हैंड, आज अपनी ही जान के पड़े हैं लाले! जानें कौन है डॉन बबलू श्रीवास्तव?
फ्लैट बायर्स ने बिल्डर की मेंटेनेंस कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं बायर्स ने कहा है कि बिल्डर की मेंटेनेंस कंपनी अपनी मनमानी कर रही है। ज्यादातर सोसाइटियों की मेंटेनेंस की हालत हंसता है ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज वन के रेजिडेंट ने News 24 हिंदी के साथ बातचीत में बताया कि बिल्डर उनसे अवैध वसूली कर रहा है और मेंटेनेंस के नाम पर बिल्डिंग की हालत जर्जर हो गई है। लिफ्ट काम नहीं कर रही है बूढ़े और बीमार लोग हमेशा लिफ्ट का लंबा-लंबा इंतजार कर रहे हैं वहीं फायर सेफ्टी सिस्टम काम नहीं कर रहा है ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो हजारों की संख्या में लोग रहते हैं कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
सभी सोसाइटियों की एक जैसी समस्या
समस्या सभी सोसाइटियों की लगभग एक जैसी ही है। आए दिन कभी लिफ्ट हादसे तो कभी गार्डों की रेजिडेंट के साथ गुंडागर्दी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। फ्लैट खरीद खरीदते वक्त किया गया बिल्डर का वादा पूरी तरीके से हवाई साबित होता दिखाई दे रहा है। सुविधा और सुरक्षा के नाम पर फ्लैट ओनर्स अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं रजिस्ट्री और लिफ्ट एक्ट की लगातार मांग की जा रही है लेकिन अभी लोगों के लिए यह मील के पत्थर जैसा है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines