Lok Sabha Election 2024 Unique Contestant: मोदी चाय बनाएंगे, मैं कुल्हड़ बनाऊंगा। संसद जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा। मेरी बाइक चोरी हो गई, पुलिस वालों ने मेरी सुनवाई नहीं की। एक शोक सभा में सांसद मिले थे तो उन्होंने मेरी राम-राम तक नहीं ली। बहुत घमंड आ गया है, अब चुनाव लड़कर सांसद बनूंगा और सबक सिखाऊंगा।
सांसद बनकर योगी-मोदी से 2 बात करूंगा। उन्हें उनके मंत्रियों, सांसदों का हाल बताऊंगा। पुलिस वालों की करतूतें बताऊंगा। यह कहना है कि आगरा की फतेहपुर सीकरी लोसकभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके कल्लन कुम्हार का, जिन्होंने नामांकन पत्र खरीदकर भरा और कहा कि चुनाव का नामांकन भी खरीदना पड़ रहा है।
फतेहपुर सीकरी से कल्लन कुम्हार ने खरीदा पर्चा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फतेहपुर सीकरी के उंदेहरा गांव के रहने वाले कल्लन कुम्हार ने नामांकन पत्र खरीदा है। वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा के सासंद, मंत्रियों, विधायकों और पुलिस वालों से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वह सांसद बनकर भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को सबक सिखाएंगे।
चुनाव जीतने के बाद वे दोनों से मिलेंगे। उनकी पुलिस और प्रशासन गरीबों की नहीं सुनती। कहीं पैसे दिए बिना काम नहीं होता, चाहे सांसद के पास चले जाओ। इस कारस्तानी के बारे में उनको बताना होगा, इसके लिए उन्हें सांसद बनना होगा, तभी उन दोनों से मुलाकात संभव होगी। हमारे जैसे गरीब और आम आदमी तो उनसे मिलने की सोच भी नहीं सकते।
बाइक चोरी की सुनवाई नहीं, सांसद ने राम-राम ठुकराई
कल्लन कुम्हार कहते हैं कि वे अस्पताल में अपने रिश्तेदार का हाल चाल जानने गए थे। बाहर से बाइक चोरी हो गई। शिकायत करने थाने गए तो थानेदार ने ठंडा पिलाकर भेज दिया। उसने कहा कि बहुत साल चलाई होगी बाइक, पुरानी हो गई होगी। नई खरीद लो, शौक पूरा करो। आज तक उसकी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज नहीं हुई।
गांव मलपुरा में गया था, वहां एक शोक सभा थी। वहां फतेहपुर सीकरी के सांसद राज कुमार चाहर आए, जिन्हें देखकर उसने राम-राम की, लेकिन उन्होंने राम-राम नहीं ली। सुनकर अनसुनी कर दी। मुझे गुस्सा अया तो मैंने कह दिया कि मेरी राम-राम अच्छी नहीं लग रही क्या? तो वे तड़क कर बोले कि तुम मुझे जानते हो क्या?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
12 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
15 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines