हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 24 सीटों पर INDIA Vs NDA कन्फर्म, कौन किसके सामने, देखें List

Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो जाएगी। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में 24 सीटों पर चुनावी मैदान सज गया है, जहां भाजपा और सपा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो गई है। आइए देखते हैं कि 24 सीटों पर INDIA Vs NDA की ओर से कौन-कौन उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला रहेगा। इस बीच भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 51 और समाजवादी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसके तहत राज्य में 24 सीटों पर चुनावी मैदान सज गया है। आइए जानते हैं कि INDIA के उम्मीदवारों को एनडीए से कौन चुनौती देगा?

यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया। 63 सीटों पर सपा और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। सपा ने पहले वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया था, लेकिन बाद में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। अगर वाराणसी को छोड़ दे तो सपा के 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो गई है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सीटें आई हैं।

यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024 : यूपी में पहले 7 सीटों पर लड़ने वाले RLD ने 2 पर कैसे किया संतोष? वजह जान लें

विज्ञापन

इन सीटों पर सजा चुनावी मैदान

सीट    :    सपा प्रत्याशी          :       भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन

संभल : शाफिकुर रहमान बर्क : परमेश्वर लाल सैनी
एटा : देवेश शाक्य : राजवीर सिंह (राजू भैया)
खीरी : उत्कर्ष वर्मा : अजय मिश्रा ‘टेनी’
धौरहरा : आनंद भदौरिया : रेखा वर्मा
उन्नाव : अनु टंडन : साक्षी महाराज
लखनऊ : रविदास मेहरोत्रा : राजनाथ सिंह
फर्रुखाबाद : नवल किशोर शाक्य : मुकेश राजपूत
अकबरपुर : राजारमपाल : देवेंद्र सिंह ‘भोले’
बांदा : शिव शंकर सिंह पटेल : आरके सिंह पटेल
फैजाबाद : अवधेश प्रसाद : लल्लू सिंह
अंबेडकर नगर : लालजी वर्मा : रितेश पांडे
बस्ती : राम प्रसाद चौधरी : हरीश द्विवेदी
गोरखपुर : काजल निषाद : रविकिशन
मुजफ्फरनगर : हरेंद्र मलिक : संजीव कुमार बालियान
आंवला : नीरज मौर्य : धर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुर : राजेश कश्यप : अरुण कुमार सागर
हरदोई : उषा वर्मा : जय प्रकाश रावत
मिश्रिख : रामपाल राजवंशी : अशोक कुमार रावत
मोहनलालगंज : आरके चौधरी : कौशल किशोर
प्रतापगढ़ : डॉ. एसपी सिंह पटेल : संगम लाल गुप्ता
गोंडा : श्रेया वर्मा : कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ रजा भैया
चंदौली : वीरेंद्र सिंह : डॉ. महेंद्र नाथ पांडे
कैराना : इकरा हसन : प्रदीप कुमार
हमीरपुर : अजेंद्र सिंह राजपूत : पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: भाजपा कैसे चुनती है अपने जीतने वाले उम्मीदवार? देखें Video

विज्ञापन

इन वीआईपी सीटों पर भाजपा ने अभी नहीं उतारे उम्मीदवार

फिरोजाबाद : अक्षय यादव : –
मैनपुरी : डिंपल यादव : –
बहराइच : रमेश गौतम :
गाजीपुर : अफजाल अंसारी :
बदायूं : शिवपाल यादव : –
बरेली : प्रवीण सिंह ऐरन :

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola