हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई जैसी स्पीड, मेट्रो जैसा आराम! यूपी के लखनऊ-कानपुर, वाराणसी समेत इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी AC लोकल ट्रेनें

UP Local Train: उत्तर प्रदेश में लोकल ट्रेनों की सुविधा को पहले से बेहतर बनाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2030 तक यूपी के कई रूट्स पर एसी लोकल ट्रेनें दौड़ने लगेंगी और कई रूट्स पर मेमू लाइन को मजबूती दी जाएगी, ताकि यात्री आसानी से सफर कर सके.

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुंबई जैसी लोकल ट्रेन. (Image: AI)

भारत में रेलवे ने लोगों का सफर बहुत आसान और आरामदायक बना दिया है. पहले जहां कई रूट्स पर सीमित ट्रेनें चलती थी, अब लगभग सभी रूट्स पर सुपर फास्ट, वंदे भारत जैसी ट्रेनें दौड़ने लगी है और यात्रियों को कम किराए में सुविधाजनक सफर लेने में मदद कर रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए आसपास के शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों की तरह एक बड़ा रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी जहां मुंबई में मेमू (MEMU) और विशेष लोकल ट्रेनें चलती है, जिससे आसपास  के शहरों में यात्रा करना काफी सस्ता और आसान हो जाता है. इसी दिशा में यूपी के कुछ शहरों, जहां से रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं, वहां इस प्लान को खड़ा करने की योजना है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे रूट पर ऐसी फास्ट वातानुकूलित ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें:दिवाली पर बड़ा धमाका! वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर… जानें रूट,

वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ जोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकल ट्रेन सेवाओं की संभावना का पता लगाने के लिए, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने अपने जोन में उन रेल रूटों के बारे में जानकारी मांगी है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. जैसे कि वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और मेरठ को जोड़ने वाले रूट. इन संभावित रूटों की जानकारी रेलवे बोर्ड को पहले ही सौंपी जा चुकी है. इस योजना के पहले चरण को अगस्त 2027 में शुरू करने की तैयारी है.

विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर रेल रूट भी

इसी कड़ी में यूपी के सबसे बिजी रेल रूट में से एक लखनऊ-कानपुर है, जहां मुंबई लोकल की तरह तेज मेमू ट्रेनें चलानी की तैयारी है. जानकारी के अनुसार, इस रूट पर हर 15-20 मिनट पर लोकल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी, जिससे यात्रा आसान और अन्य ट्रेनों से भीड़ कम होगी. इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद-मेरठ-अलीगढ़-खुर्जा रूट दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों मे हाई स्पीड लोकल मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी. इतना ही नहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर-देवरिया-बस्ती रूट में भी लोकल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और पूर्वांचल के वाराणसी-प्रयागराज-भदोही रूट पर भी लोकल ट्रेनों का रूट तैयार होगा.

2028 से दिखने लगेंगी यूपी में एसी लोकल ट्रेन

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले चरण में यूपी की राजधानी लखनऊ-कानपुर रूट जोकि करीब 72 किमी और गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर मेमू तकनीक वाली एसी ट्रेनें चलाई जाएंगी. वहीं, दूसरे चरण 2028-2029 में शुरू होगा, जिसमें पूर्वांचल के वाराणसी-प्रयागराज और गोरखपुर-देवरिया रूट्स को भी लोकल रेल ग्रिड से जोड़ेगा जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक उत्तर प्रदेश और मुंबई जैसे देश के सभी उपनगरीय ट्रेन मार्गों पर आधुनिक स्वचालित दरवाजों वाली मेट्रो जैसी लोकल में बदला जाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  2.30 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश, चारधाम यात्रा होगी आसान, दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, क्या है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola